चंपई के क्षेत्र में CM हेमंत की पत्नी ने कह दी ऐसी बात, जिससे मच सकता है सियासी बवाल; कहा- धोखा देने वाले को...
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की योजनाओं का जिक्र किया। प्रत्याशी गणेश महाली ने भी चंपई सोरेन के विश्वासघात का उल्लेख किया।
संवाद सूत्र, राजनगर। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थन में शनिवार को गांडेय विधायक व झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने राजनगर के कुनाबेड़ा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
इस दौरान कल्पना ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। कहा कि धोखा देने वालों को जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी। इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
कल्पना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने 20 साल तक राज्य चलाया। लेकिन कभी महिलाओं का सम्मान के बारे में नहीं सोचा। हेमंत सोरेन ने ही पहली बार महिलाओं को सम्मान देने का काम किया।
कल्पना ने मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से लाखों महिलाओं के खाते में अब तक तीन हजार रूपये भेजा गया है। दिसंबर से ढाई हजार रूपये भेजेंगे। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आठवीं से बारहवीं तक छात्राओं को 40 हजार रूपये सरकर दे रही है।
कल्पना ने आगे कहा कि गरीबों को बिजली बिल माफ किया। 200 यूनिट बिजली फ्री दे रही है। दो लाख रूपये किसानों का केसीसी माफ हुआ। परंतु भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उलटे हजारों स्कूलों को बंद किया। ताकि यहां के गरीब आदिवासी के बच्चों को अच्छी शिक्षा न मिले। हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम किया।
प्रत्याशी गणेश महाली ने क्या कहा?
प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि चंपई सोरेन को हम सबों ने तीस 30 साल तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व का मौका दिया। लेकिन वह आपको छोड़ भाजपा में चले गए। आपके साथ विश्वासघात किया। एक बार मुझे मौका दें। उनसे बढ़कर आप सबों का सेवा करूंगा। आपके हर सुख दुःख में आपके साथ खड़ा रहूंगा।
चुनावी सभा को सांसद जोबा माझी ने भी संबोधित किया। पूर्व जिप सदस्य सुमित्रा मार्डी, दुर्गालाल मुर्मू, प्रमोद महतो सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थाम लिया।
जिन्हें कल्पना सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाया। वहीं कुनाबेडा के पूर्व उप प्रमुख को महाली ने उनके घर जाकर पार्टी का पट्टा पहनाया। कार्यक्रम में इण्डिया गठबंधन के तमाम नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेता लालटू झामुमो में शामिल
उधर, सरायकेला खरसावां जिला के कांग्रेस नेता सह कुड़मी नेता अशोक महतो उर्फ लालटू महतो ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली। अशोक महतो उर्फ लालटू महतो ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीति से प्रभावित होकर झामुमों की सदस्यता ग्रहण की। लंबे समय से कांग्रेस नेता हैं एवं कुड़मी सेना अध्यक्ष भी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।