Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Elections: 'भाजपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री', आज संकल्प पत्र जारी करेंगे अमित शाह

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 05:50 AM (IST)

    अमित शाह आज विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वो बरकट्ठा सिमरिया और घाटशिला में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। रांची में रात्रि प्रवास के दौरान निजी होटल में अमित शाह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत उनकी टीम ने मुलाकात की। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित थे।

    Hero Image
    भाजपा की सरकार बनी तो एक रुपये में महिलाओं के नाम होगी संपत्ति की रजिस्ट्री

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने समेत कई घोषणाएं करने वाली है। पार्टी महिलाओं के नाम 50 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री मात्र एक रुपये में करने की योजना को भी झारखंड में फिर लागू करने की योजना बना रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2019 में रघुवर दास की सरकार में भी भाजपा ने यह योजना लागू की थी, जिसे हेमंत सोरेन सरकार में बंद कर दिया गया। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची में भारतीय जनता पार्टी के 25 प्वाइंट वाले संकल्प पत्र की घोषणा करेंगे।

    बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर कही ये बात

    भाजपा के घोषणापत्र में संताल परगना में हो रहे बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासी समाज की जनसंख्या कम होने के मामले को भी महत्व दिया जा रहा है। इसके लिए पार्टी संताल परगना क्षेत्र में मिनी एनआरसी (नेशनल सिटीजन रजिस्टर) लागू करने की घोषणा कर सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार रात रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका स्वागत किया।

    अमित शाह ने भाजपा नेताओं से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली

    अमित शाह रविवार सुबह 9 बजे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वो बरकट्ठा, सिमरिया और घाटशिला में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। रांची में रात्रि प्रवास के दौरान निजी होटल में अमित शाह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत उनकी टीम ने मुलाकात की। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित थे। अमित शाह ने भाजपा नेताओं से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली।

    राज्य निर्माण के 25 साल होने पर भाजपा ले रही 25 संकल्प

    नवंबर महीने में झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी महीने राज्य में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस मौके पर राज्य के विकास के लिए 25 प्वाइंट का संकल्प पत्र जारी कर रही है। इससे पहले भाजपा ने पांच प्रण की घोषणा की थी। इसमें महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना जिसमें प्रतिमाह उन्हें 2100 रुपये दिए जाने हैं और युवाओं को रोजगार देने तथा प्रोत्साहन भत्ता देने का मुद्दा शामिल है।

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बना पार्टी की घोषणा पत्र समिति ने राज्य के व्यापारी, प्रबुद्ध जन, प्रोफेशनल्स समेत सभी स्टेक होल्डर से मिलकर इस घोषणा पत्र का निर्माण किया है। दो रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त देने व अन्य 10 सिलिंडर 500 रुपये में देने समेत कई घोषणाएं भाजपा पहले ही कर चुकी है।

    मिनी सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी

    सोलर से घरों में रोशनी के साथ कमाई का वादाभारतीय जनता पार्टी ने आधारभूत संरचना के मजबूत करते हुए ऊर्जा सुरक्षा का वादा भी अपने घोषणापत्र में करने का निश्चय किया है। इसके तहत घरों में मिनी सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार उपभोक्ताओं को सब्सिडी देगी। साथ ही उपभोक्ता घर में खर्च करने के बाद जो बिजली बचेगी उसे स्थानीय ग्रिड को बेच सकेंगे। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी होगी।