साहिबगंज में चोरों का दुस्साहस! केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा टीम के सदस्य के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
Sahibganj News: केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा टीम के सदस्य राजेश कुमार के घर में चोरी हो गई है। पुलिस ...और पढ़ें

साहिबगंज में केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा टीम के सदस्य के घर चोरी। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा टीम के सदस्य के घर चोरी।
साहिबगंज में राजेश कुमार के घर से नकदी, आभूषण गायब।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगाल रही।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में चोरी की एक सनसनीखेज घटना घटी है। केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा टीम में तैनात राजेश कुमार के घर में चोरी हुई है। कुमार की तैनाती फिलहाल भुवनेश्वर में है।
घर के मालिक राजेश कुमार ने जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। आवेदन के अनुसार, राजेश कुमार के पिता दिलरंजन झा को 29 सितंबर को ब्रेन हेमरेज का अटैक आया था। 30 सितंबर को उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दौरान आठ अक्टूबर को पड़ोसी ने फोन कर घर के अंदर के गेट का ताला खुला होने की जानकारी दी। इससे घर में चोरी की आशंका हुई। राजेश कुमार ने बताया कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा टीम में शामिल हैं। अभी भुवनेश्वर में थे। पिता की तबीयत खराब होने पर रांची आए थे।
चोरी की सूचना मिलने के बाद 11 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे साहिबगंज पहुंचे। घर की जांच में सोने की हार, चांदी के आभूषण, करीब 25 हजार रुपये नकद और पूजा घर में रखा इंडक्शन चूल्हा समेत अन्य सामान गायब था।
राजेश कुमार ने पुलिस से जांच कर सामान जल्द बरामद करने की मांग की है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
