साहिबगंज के बदमाश की गजब करतूत, खिलौना पिस्तौल के दम पर लूट लिया टोटो
Sahibganj Crime News: रांगा में प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर टोटो लूटने वाले आरोपी सोनू दे को पुलिस ने 12 घंटे ...और पढ़ें

बरामद टोटो और लूट में प्रयुक्त प्लास्टिक की पिस्टल। (फोटो जागरण)
HighLights
आरोपी सोनू दे 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ।
प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर टोटो लूटा गया था।
लूटा गया टोटो और नकली हथियार बरामद हुआ।
संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज)। झारखंड का साहिबगंज जिला देशभर में बदनाम है। महानगरों से लेकर छोटे-छोटे शहरों में जेबकतरी से लेकर चोरी, डकैती, मोबाइल चोरी, बच्चा चोरी और आभूषण की दुकानों में चोरी की घटनाएं होती हैं, तो पुलिस का सबसे पहले ध्यान साहिबगंज की ओर जाता है।
इस बार एक बदमाश ने तो हद ही कर दी। उसने खिलौना पिस्तौल के दम पर ही टोटो लूट लिया। इसकी खूब चर्चा हो रही है। साहिबगंज जिले के रांगा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर आरोपित महेशपुर निवासी सोनू दे को गिरफ्तार कर लिया।
दुमका के गाेपीकांदर कुशिरा निवासी रवींद्र पाल ने रांगा थाना में शिकायत दर्ज करायी थी। उसके अनुसार 11 अक्टूबर को अमड़ापाड़ा बाजार में एक व्यक्ति ने उसका टोटो लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर जाने के लिए रिजर्व किया। तय कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर की सुबह छह बजे वह लिट्टीपाड़ा पहुंचा और उक्त व्यक्ति को लेकर हिरणपुर के लिए निकला।
हिरणपुर से थोड़ी दूर जाने की बात बोलकर आरोपित ने उसे दुलमी, फिर बांसकोला ले जाने को कहा। बांसकोला मोड़ से दक्षिण की तरफ करीब एक किलोमीटर सुनसान में ले जाकर पीछे से बंदूक सटाकर खुद को एमसीसी बताते हुए चालक का मोबाइल और टोटो गाड़ी छीन ली।
इसके बाद पीड़ित ने 13 अक्टूबर को रांगा थाना में आवेदन दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गई।
इस क्रम में आरोपित महेशपुर निवासी सोनू दे को बरहेट से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई टोटो और घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया गया। हथियार नकली है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुत्र मेल में पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक, पाकिस्तानी-नेपाली नोट मिले; पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
यह भी पढ़ें- साहिबगंज से बोरियो तक चलनेवाली ग्रामगाड़ी हो गई बंद, मुख्यमंत्री के जिले का हाल
