विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर परवान चढ़ा मूक-बधिर प्रेम, पंजाब से साहिबगंज पहुंचा प्रेमी; अब शादी के लिए मान-मनुहार

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:32 PM (IST)

Jharkhand Deaf Mute Couple Love Story: मूक-बधिर युवक भिंडर सिंह को इंटरनेट मीडिया के जरिए साहिबगंज की मूक-बधिर युवती से ...और पढ़ें

पंजाब के युवक और झारखंड के युवती के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुआ प्यार। (एआइ फोटो)

पंजाब के युवक और झारखंड के युवती के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुआ प्यार। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. मूक-बधिर युवक-युवती को इंटरनेट मीडिया पर हुआ प्यार।

  2. पंजाब से साहिबगंज पहुंचा प्रेमी, जीआरपी ने पकड़ा।

  3. दोनों परिवारों की सहमति से अब शादी की तैयारी।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। Punjab Deaf Mute Couple Love Story: पंजाब के फरीदकोट जिले के मेहमुआना गांव निवासी सुखदेव सिंह के मूक-बधिर बेटे भिंडर सिंह को इंटरनेट मीडिया के जरिए झारखंड के साहिबगंज जिले के सकरीगली निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मूक-बधिर बेटी से प्यार हो गया। दोनों पिछले करीब दो वर्षों से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे। वे वीडियो कॉल पर इशारों के जरिए बातचीत करते थे।

पिछले सप्ताह भिंडर सिंह सकरीगली पहुंचा और युवती को लेकर वापस जाने लगा। इसी दौरान दोनों साहिबगंज जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों के बोलने में असमर्थ होने के कारण पुलिसकर्मियों को उनसे जानकारी जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में मामला प्रेम-प्रसंग का निकला, जिसके बाद दोनों के स्वजनों को सूचना दी गई।

गुरुवार को सुखदेव सिंह अपनी पत्नी मंजीत कौर और बेटे पवनप्रीत सिंह के साथ सकरीगली पहुंचे। युवती के स्वजनों को भी बुलाया गया। दोनों बालिग थे और उनके स्वजनों ने पुलिस के समक्ष कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। इसके बाद पुलिस ने बांड भरवाकर दोनों को छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह अपने परिवार के साथ सकरीगली में ही रुके हुए हैं और दोनों की शादी को लेकर बातचीत चल रही है। युवती के स्वजन सहमत हो जाते हैं तो शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी कराई जा सकती है। इसके बाद भिंडर सिंह अपनी दुल्हन को विदा कराकर पंजाब ले जाएगा।

जीआरपी थाना प्रभारी सत्यदेव राम ने बताया कि एक युवक और युवती को पकड़ा गया था। दोनों बोलने में असमर्थ थे। उनके स्वजनों को बुलाया गया। दोनों बालिग थे और किसी ने कोई शिकायत नहीं की, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि भिंडर सिंह दसवीं पास है।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुत्र मेल में पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक, पाकिस्तानी-नेपाली नोट मिले; पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

यह भी पढ़ें- ‘राजकुमार’ समझकर दिल दे बैठी नाबालिग, पाकुड़ पुलिस ने खोला राज तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी