विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साहिबगंज में विसर्जन जुलूस पर पथराव, उपद्रवियों ने एक बाइक फूंकी; SDPO समेत कई पुलिसकर्मी और श्रद्धालु घायल

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 01 Apr 2023 08:01 PM (IST)

Stone Pelting On Immersion Procession In Sahibganj साहिबगंज में शनिवार की शाम विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव ...और पढ़ें

साहिबगंज में शनिवार की शाम विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया।
साहिबगंज में शनिवार की शाम विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया।

साहिबगंज, जागरण संवाददाता: साहिबगंज में शनिवार की शाम विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे जुलूस में शामिल कुछ लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

उपद्रवियों ने एक बाइक में भी आग लगा दी। उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसडीओ राहुल आनंद आदि वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

जिला मुख्‍यालय में होती है दुर्गा पूजा

जिला मुख्यालय में चैत्र माह में चार जगहों पर दुर्गा पूजा होती है। इन्‍हीं प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार दोपहर से चल रहा था।

सकरूगढ़ चैती दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। रसुलपुर दहला की प्रतिमा विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए कृष्णानगर से गुजर रही थी।

इसी क्रम में रेलवे लाइन की ओर से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पत्‍थरबाजी में सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे को भी चोट लगी है।

फोटो- पत्‍थरबाजी में घायल एसडीपीओ राजेंद्र दुबे 

पत्थरबाजी में ये लोग हुए घायल

पत्थरबाजी में बंगाली टोला निवासी रामचंद्र प्रसाद का पुत्र गोलू कुमार, गुल्लीभट्टा निवासी रामेश्वर मंडल का पुत्र सोनू कुमार, रसूलपुर दहला निवासी रंजन दास का पुत्र रोहित कुमार और रसूलपुर दहला निवासी भरत पासवान घायल हुए हैं।

आज शहर में चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान किहरीपाड़ा और अभीकपुर में कुछ अराजक तत्‍वों ने पत्‍थरबाजी की है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिसबल तैनात कर विसर्जन को पूर्ण कराया गया है। इस घटना को लेकर संदेाहास्‍पद भूमिका वाले कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। मामले में कार्रवाई जरूर की जाएगी।  फिलहाल स्थिति सामान्‍य में है। पत्थरबाजी की घटना वाले क्षेत्रों में एक-दो दिन पुलिसबल तैनात रहेगा। - रामनिवास यादव, डीसी, साहिबगंज 

कल जमशेदपुर के हल्‍दीपोखर में रामनवमी जूलूस पर हुआ था पथराव

इसके पहले शुक्रवार को जमशेदपुर के हल्‍दीपोखर में रामनवमी जूलूस पर पथराव दूसरे समुदाय के अराजक तत्‍वों ने पथराव किया था, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई थी।

इस घटना में पुलिस के सीओ समेत कुछ लोगों को चोट आई थी। बता दें क‍ि पथराव में एक महिला को गंभीर चोटें आई थी, जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। 

इस घटना के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार भी मौजूद थीं, उन्होंने उपद्रवियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात भी नहीं मानी।