विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hemant Soren के बरहेट में SIR की पड़ताल, चुनाव आयोग के सचिव बोले- योग्य का नाम न छूटे, अपात्र न जुड़े

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:41 PM (IST)

केंद्रीय चुनाव आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट का दौरा किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा की।

साहिबगंज के डीसी दीपक कुमार दुबे से SIR की जानकारी प्राप्त करते चुनाव आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद। (फोटो जागरण)

साहिबगंज के डीसी दीपक कुमार दुबे से SIR की जानकारी प्राप्त करते चुनाव आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. चुनाव आयोग सचिव संजीव कुमार प्रसाद का बरहेट दौरा।

  2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में SIR की समीक्षा।

  3. योग्य मतदाताओं को जोड़ने, अपात्रों को हटाने के निर्देश।

संवाद सहयोगी, बरहेट(साहिबगंज)। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फार्म-6 भरने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया ब्लॉक (कांग्रेस-झामुमो गठबंधन) के विरोध के बीच भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के सचिव संजीव कुमार प्रसाद सोमवार को झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।

Barhait झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है। बरहेट समेत Sahibganj जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या है। शिकायत है कि यहां कई बांग्लादेशी घुसपैठियों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए मतदाता बन गए हैं। शिकायतों के मद्देनजर कुछ मामलों की जांच भी चल रही है।

बरहेट बाजार स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में Special Intensive Revision को लेकर चुनाव आयोग के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने सोमवार को बरहेट पहुंचकर बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र के बरहेट, पतना, बोआरीजोर और सुंदरपहाड़ी के बीडीओ के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि कहीं भी कोई दिक्कत होने पर अपने संबंधित पदाधिकारी से संपर्क करें। इसके साथ ही निर्देश दिया कि कहीं भी कोई योग्य लाभुक का नाम नहीं छूटे। इसके लिए विशेष ध्यान दें। वहीं, कोई अपात्र लाभुक का नाम भी नहीं जुड़े, इसका भी ध्यान रखें।

बैठक में बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से कई जानकारियां ली गईं। इसके साथ ही बीएलओ से भी कई जानकारियां ली गईं। बैठक में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, बरहेट बीडीओ सह सीओ अंशु कुमार पांडेय, बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज SIR अपडेट: 184 वोटरों के नाम पर दर्ज हुई आपत्ति, राजमहल में नाम जुड़वाने की मची होड़

यह भी पढ़ें- साहिबगंज: कुख्यात सोना चोर हसन चिकना बरहड़वा स्टेशन से गिरफ्तार, बंगाल पुलिस कर रही पूछताछ