विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज में नहाय-खाय से छठ महापर्व का आगाज, पंकज मिश्रा भी कर रहे व्रत

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:38 PM (IST)

साहिबगंज में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया है, जिससे जिले का माहौल भक्तिमय हो गया ...और पढ़ें

नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण करते पंकज मिश्रा और छठ घाट को अंतिम रूप देने में जुटे युवा। (फोटो जागरण)

नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण करते पंकज मिश्रा और छठ घाट को अंतिम रूप देने में जुटे युवा। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. नहाय-खाय के साथ साहिबगंज में छठ महापर्व शुरू हुआ।

  2. झामुमो प्रवक्ता पंकज मिश्रा भी छठ का व्रत कर रहे।

  3. घाटों की सफाई और सजावट का कार्य जोरों पर जारी।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। छठ के मद्देनजर जिले का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। घरों के साथ-साथ चौक-चौराहों पर छठ के गीत बज रहे हैं। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया तथा कद्दू व चावल का प्रसाद बनाकर भगवान को अर्पित किया। इसके बाद खुद ग्रहण किया।

इस बार भी झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा खुद छठ का अर्घ्य देंगे। वह विगत कई साल से खुद अर्घ्य देते हैं। शुक्रवार को परिवार की महिलाओं ने छठ के प्रसाद के लिए गेहूं को धोकर सुखाया। पंकज मिश्रा ने भी खुद इसमें सहयोग किया। शनिवार को वह खरना करेंगे।

इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने के लिए शहर के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। छठ के मद्देनजर उनके घर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

अगले तीन दिनों तक राजनीतिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। गौरतलब हो कि पंकज मिश्रा धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। कालीपूजा व दुर्गा पूजा के दौरान भी उन्होंने कई पूजा पंडालों में जाकर मत्था टेका।

महापर्व को लेकर लोग उत्साहित 

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है। व्रतियों ने पवित्र जल में स्नान-ध्यान कर छठी मइया की आराधना की और पारंपरिक कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर व्रत शुरू किया।

उधवा में नदी घाटों और तालाबों की सफाई के साथ उन्हें व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का काम चल रहा है। कचहरी घाट, भगत टोला, सोमवारी हाटपाड़ा, बोतलुटोला, मिर्जानगर, फुदकीपुर, मनिहारी टोला, कटहलबाड़ी, बेगमगंज, राधानगर, मसना, आतापुर हाटपाड़ा, मारोपुर, गोबरगाड़ी और केलाबाड़ी में तैयारियां की जा रही हैं।

नव युवक छठ पूजा समिति के सचिव सुकुमार चौधरी ने बताया कि घाटों की सफाई पूरी हो गई है। पंडाल, तोरणद्वार और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। वही कोटालपोखर, मयुरकोला, पथरिया, बड़ा सोनाकड़, जीवनपुर, विजयपुर, फुलचुवां, भदयटांड़, जामबाद, अंगूठिया और श्रीकुंड सहित गांवों में श्रद्धालुओं ने गंगा, फरक्का बैराज, तालाब, झरना और नदी में स्नान किया। घाटों पर सफाई, रास्तों की मरम्मत और पंडाल निर्माण जारी है।

बाजारों में पूजा सामग्री और फल खरीदने वालों की चहल-पहल बढ़ी है। मंडरो क्षेत्र के हाजीपुर, रामघाट, सलेमपुर, बाबूपुर और खुटनाशी घाट सहित गंगा घाटों पर श्रद्धालु पहुंचे। कहलगांव के उत्तरवाहिनी बटेश्वर स्थान, साहिबगंज घाट और शकरी घाट पर भी भीड़ रही।

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में 7 माह से पेंशन बंद, बाबूलाल बोले- धरने पर बैठें लाभुक, भीख मांग खिलाएंगे खाना

यह भी पढ़ें- रील के चक्कर में हथियारों का खुला खेल! साहिबगंज में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहरा रहे युवा, दहशत में लोग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।