विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची: महिला को अकेले पाकर घर में घुसे दरिंदे, हथियार के दम पर किया गैंगरेप

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:08 AM (IST)

रांची के तुपुदाना में एक विवाहिता के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. तुपुदाना में विवाहिता से हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म।

  2. अकेली महिला को घर में पाकर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश तेज की।

जागरण संवाददाता, तुपुदाना। रांची जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

घटना बीते गुरुवार की रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इस संबंध में पीड़िता ने सोमवार को अपने पति के साथ थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति मजदूरी का काम करता है और घटना वाली रात वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। घर में महिला को अकेला पाकर गुरुवार देर रात तीन युवक जबरन अंदर घुस आए।

अपराधियों ने पहले महिला को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों आरोपितों ने बारी-बारी से विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

काम से लौटने पर पति को सुनाई आपबीती 

घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी और सहमी हुई थी। आरोपियों की धमकी और लोकलाज के भय से उसने तुरंत इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी और न ही पुलिस के पास गई।

जब उसका पति काम से घर लौटा, तो महिला ने हिम्मत जुटाकर आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही पति के होश उड़ गए। इसके बाद दोनों ने सोमवार को तुपुदाना ओपी पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

तुपुदाना पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें- लोहदरगा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार, पीड़िता के परिवार को धमकी देने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।