विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Result 2023 : झारखंड के अभ्यर्थियों ने UPSC में लहराया परचम, पढ़ें किसे मिला कौन सा स्थान

By Neeraj AmbasthEdited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 16 Apr 2024 04:48 PM (IST)

UPSC CSE Result 2023 यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया है। इस परीक्षा में लखनऊ ...और पढ़ें

UPSC CSE Result 2023: झारखंड के अभ्यर्थियों ने UPSC में लहराया परचम (फोटो- जागरण)
UPSC CSE Result 2023: झारखंड के अभ्यर्थियों ने UPSC में लहराया परचम (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. जमशेदपुर की स्वाति शर्मा को मिला 17वां स्थान
  2. रांची के वैभव कुमार को 151वां स्थान प्राप्त हुआ

राज्य ब्यूरो, रांची। UPSC CSE Result 2023 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है।

वहीं, अनिमेष प्रधान ने दूसरा रैंक और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, झारखंड के गढ़वा में उपायुक्त शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 89वां स्थान हासिल किया है।

जमशेदपुर की स्वाति शर्मा को मिला 17वां स्थान

सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, दरभंगा हाउस, रांची में पदास्थापित मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार का बेटा वैभव कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता पाई है।

वैभव कुमार को 151वां स्थान प्राप्त हुआ है। झारखंड की स्वाति शर्मा को इस परीक्षा में 17वां स्थान मिला है। ये जमशेदपुर के मानगोवासी पूर्व सैनिक संजय शर्मा की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Bijli News : बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का एक्शन जारी, इन जिलों में 23 लोगों पर FIR दर्ज

हेमंत सोरेन केस में ED ने अफसर अली उर्फ अफ्सु को किया गिरफ्तार, हुबहू हस्‍ताक्षर नकल करने में है माहिर