Move to Jagran APP

Russia Ukraine News: यूक्रेन में फंसे गढ़वा के दो छात्र पहुंचे रांची, सकुशल स्वदेश वापस लौटने पर जताई खुशी

Russia Ukraine War News झारखंड के गढ़वा निवासी तीन छात्र जो यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे थे उनकी स्वदेश वापसी हो चूकी है। जिसमें से दो छात्र रांची पहुंच चुके है वहीं एक अभी दिल्ली में ही है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 04 Mar 2022 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2022 10:45 AM (IST)
Russia Ukraine War News: यूक्रेन में फंसे गढ़वा के दो छात्र पहुंचे रांची

गढ़वा, जासं। Russia Ukraine War News यूक्रेन पर रूस के हमला के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक व छात्रों को स्वदेश वापसी अभियान को अंजाम दे रहें मिशन गंगा के प्रयास से गढ़वा जिला के तीन छात्रों की गुरुवार के अल सुबह स्वदेश वापसी हो गई है। इनमें रमना के साजिद अली व खरौंधी के अशरफ कल रात में रांची पहुंच चुके हैं। शुक्रवार की दोपहर दोनों गढ़वा पहुंचेंगे।

साजिद के पिता मोबारक अंसारी, साजिद की मां व बहन रांची में दोनों को रिसीव किए। यूक्रेन के जेप्रोजिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र, गढ़वा जिले के रमना के साजिद, खरौंधी के असरफ व कांडी के जयनगरा निवासी प्रभात कुमार सिंह दिल्ली पहुंच चूके है। साजिद तथा असरफ हंगरी के बुडापेस्ट से बुधवार को रात विशेष विमान से चले थे। जो गुरुवार के सुबह दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे। वहीं इवान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे प्रभात कुमार सिंह रोमानिया के बुडापेस्ट से दस बजे रात्रि को भारतीय एयर फोर्स के विमान सी-17 से चला जो गुरुवार के सुबह करीब नौ बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। हिंडन एयर पोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छात्रों का स्वागत किया।

रांची ने अपनी मां व बहन के साथ साजिद, साजिद की बाएं खरौंधी का छात्र अरशद अंसारी।

प्रभात ने बताया कि वे कुछ दिन दिल्ली में ही अपने रिश्तेदार के यहां ठहरेंगे। आठ मार्च को वे गढ़वा आएंगे।साजिद, असरफ तथा प्रभात ने दिल्ली वतन वापसी के बाद फोन पर दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए बताया कि बहुत खुशी हो रही है कि हमलोग सकुशल स्वदेश वापस हो गए हैं। हालांकि कर्नाटक के एक साथी को खोने का भी दुख है। इन दोनों छात्र के घरों में खुशी का माहौल है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.