UGC NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 14 से 21 दिसंबर तक छह दिन होगी परीक्षा; 9.60 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें 87 विषयों की परीक्षा 14 से 18 और 21 दिसंबर को होगी।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।
HighLights
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का कार्यक्रम जारी किया।
परीक्षा 14 से 18 और 21 दिसंबर को 12 पालियों में होगी।
जागरण संवाददाता, रांची। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में झारखंड समेत देशभर के 9.60 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित होगी। छह दिनों में 12 पालियों में कंप्यूटर आधारित (सीबीटी ) परीक्षा होगी। 19 और 20 दिसंबर को कोई परीक्षा नहीं होगी।
पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर शिक्षण और शोध योग्यता से जुड़ा होगा, जबकि दूसरा पेपर अभ्यर्थी के चुने हुए विषय पर आधारित होगा।
एनटीए के अनुसार, परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से 21 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इससे दूसरे शहरों से आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र वाले शहर की जानकारी समय पर मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें- देशभर में सक्रिय हैं 32 फर्जी विश्वविद्यालय, UGC की चेतावनी के बीच एक साल में जुड़े 10 नए नाम