Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Election: कुल प्रत्याशियों की संख्या भले ही घटी, महिला प्रत्याशी बढ़ीं; दो सीटों पर मुकाबला दिलचस्प

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 07:58 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में महिला प्रत्याशियों की संख्या में वृद्धि हुई है जबकि कुल प्रत्याशियों की संख्या में कमी आई है। इस बार 128 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं जो पिछले चुनाव से एक अधिक है। हालांकि चिंता की बात यह है कि विधानसभा की 81 सीटों में से 23 सीटें ऐसी हैं कोई महिला चुनाव नहीं लड़ रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भले ही पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार कुल प्रत्याशियों की संख्या में कमी आई हो, लेकिन महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है। इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा एक अधिक महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, कुल प्रत्याशियों की बात करें तो वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार पांच कम प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में कुल 1,216 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, जबकि इस बार 1,211 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। पिछले चुनाव में जहां 127 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, वहीं इस बार 128 महिला चुनाव लड़ रही हैं।

    चिंता की बात यह है कि विधानसभा की 81 सीटों में 23 सीटें ऐसी हैं जहां कोई महिला चुनाव नहीं लड़ रही है। यह संख्या कुल सीटों का 28 प्रतिशत है। पहले चरण की 43 सीटों में ऐसी 12 तथा दूसरे चरण की 38 सीटों में ऐसी 11 सीटें हैं जहां महिला चुनाव नहीं लड़ रही है।

    पहले चरण की सीटों में नौ सीटें ऐसी हैं जहां महज एक-एक महिला चुनाव लड़ रही है। इसी तरह, दूसरे चरण की 12 सीटों पर महज एक-एक महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।

    इस तरह राज्य में कुल 21 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां एक-एक महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि इनमें अधिसंख्य सीटों पर महिला प्रत्याशी काफी मजबूत हैं और पुरुषों को टक्कर दे रही हैं। इनमें कई पूर्व में भी चुनाव जीत चुकी हैं।

    पहली बार दो थर्ड जेंडर लड़ रहीं चुनाव

    इस विधानसभा चुनाव में पहली बार दो थर्ड जेंडर भी चुनाव लड़ रही हैं। हटिया विधानसभा सीट से नगमा रानी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें एयर कंडीशनर चुनाव चिह्न प्रदान किया है।

    इसी तरह, गिरिडीह सीट पर भी एक थर्ड जेंडर अश्विनी अंबेडकर आपकी विकास पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भीधनबाद संसदीय क्षेत्र से एक थर्ड जेंडर चुनाव लड़ी थी।

    दूसरे चरण में धनवार में सबसे अधिक प्रत्याशी, लेकिन महिला नहीं

    दूसरे चरण में धनवार सीट ऐसी है जहां सबसे अधिक 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन इस सीट पर कोई महिला प्रत्याशी नहीं है।

    दो सीटों पर महिला प्रत्याशियों में टक्कर

    इस विधानसभा चुनाव में दो ऐसी सीटें हैं, जहां महिला प्रत्याशी ही एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। इनमें रामगढ़ और झरिया सीट है। रामगढ़ में निवर्तमान विधायक सह आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी के सामने पूर्व विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी हैं।

    इसी तरह, झरिया में निर्वतमान विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के सामने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह हैं। 

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Elections: 'भाजपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री', आज संकल्प पत्र जारी करेंगे अमित शाह

    भाजपा में 43 तो झामुमो में 30 करोड़पति प्रत्याशी, कांग्रेस में 21; आजसू में 6 और राजद में 4 रईस उम्मीदवार