विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगवा तीन छात्र बरामद, कांग्रेस व आजसू नेता सहित 14 गिरफ्तार

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 23 Sep 2017 01:07 PM (IST)

रांची के सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम लगातार अपहर्ताओं का पीछा कर रहे थी।

अगवा तीन छात्र बरामद, कांग्रेस व आजसू नेता सहित 14 गिरफ्तार
अगवा तीन छात्र बरामद, कांग्रेस व आजसू नेता सहित 14 गिरफ्तार

रांची, जागरण संवाददाता। रांची से 5 सितंबर को अपहृत भाजपा नेता मदन सिंह के बेटे शिवम सिंह (15) मौसेरा भाई गौरव सिंह (16) व अभिषेकउर्फ शैंकी (21) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। कुख्यात चंदन सोनार गिरोह के अपराधियों ने तीनों छात्रों को चाईबासा के गोईलकेरा इलाके में रखा था। मदन सिंह से अपहर्ताओं ने 20 करोड़ की फिरौती मांगी थी। 

 

रांची के सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम लगातार अपहर्ताओं का पीछा कर रहे थी। चंदन सोनार गिरोह से जुड़े कुल 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में वह लड़की भी शामिल है जिसके माध्यम से तीनों छात्रों को अपहर्ताओं ने ट्रैप किया था। गिरफ्तार 14 आरोपियों में एक अपराधी बिट्टू पांडे उर्फ सुजीत उपाध्याय भी शामिल है। सुजीत उपाध्याय को रांची पुलिस शहर के बहुचर्चित व्यवसाई अनूप चावला पर गोली चलाने के मामले में खोज रही थी।

 

एसएसपी ने बताया कि तीनों छात्र सकुशल है शाम तक उन्हें चाईबासा से रांची लाया जा सकता है। इस छापेमारी में उनके अलावा रांची और कोल्हान के डीआईजी और चाईबासा एसपी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस लगातार अपराधियों का पीछा कर रहे थे इसी बीच गिरोह के कुछ साथी पुलिस के हाथ लगे जिनके सहारे पुलिस अपहृत छात्र तक पहुंच सकी।                

        

नहीं पकड़ा जा सका मास्टरमाइंड चंदन सोनार 

अपहरण गिरोह का मास्टरमाइंड कुख्यात चंदन सोनार जेल से छूटने के बाद फिर एक नया गिरोह तैयार कर लिया है। रांची से अपहृत तीनों छात्रों की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस का हौसला बुलंद है, लेकिन चंदन सोनार की गिरफ्तारी नहीं होना से पुलिस थोड़ी परेशान जरुर है। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि चंदन सोनार की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार कोशिश कर रही है।

 

लव भाटिया अपहरण कांड में सबसे पहले आया था चंदन सोनार का नाम 

रांची के प्रसिद्ध व्यवसाई होटल कैपिटोल हिल केमालिक आशीष भाटिया के बेटे लव भाटिया के अपहरण के बाद सबसे पहले चंदन सोनार का नाम सामने आया था। लव भाटिया के अपहरण की घटना वर्ष 2009 के अगस्त महीने की है। तब रांची के सीनियर एसपी प्रवीण कुमार की टीम ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 आवासीय परिसर से लव भाटिया को न सिर्फ सकुशल मुक्त कराया था बल्कि मुठभेड़ में तीन अपहर्ताओं को मार गिराया था। चंदन सोनार के गिरोह में झारखंड के अलावा बिहार और उत्तरप्रदेश के अपराधियों का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: चतरा में एसीबी ने रिश्वत लेते छह को किया गिरफ्तार, नकदी बरामद