विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1000 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी टीम रघुवर

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 12:11 PM (IST)

रघुवर दास राज्य सरकार के एक हजार दिन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करेंगे।

1000 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी टीम रघुवर
1000 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी टीम रघुवर

आनंद मिश्र, रांची। बतौर मुख्यमंत्री एक ही पारी में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने की उपलब्धि हासिल कर चुके रघुवर दास राज्य सरकार के एक हजार दिन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करेंगे। सरकार के एक हजार दिनों की उपलब्धियां जनता से साझा करने को टीम रघुवर राज्य के सभी जिलों का रुख करेगी। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री किस-किस जिलों में जाएंगे, इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों में विशाल रैली करेंगे। सीएम इससे पूर्व भी सभी प्रमंडलों में कार्यकर्ता संवाद और जनता दरबार का आयोजन कर चुके हैं। वहीं, रघुवर मंत्रिमंडल के मंत्री सभी 24 जिलों में जनसभाएं करेंगे। प्रत्येक मंत्री को दो से तीन जिलों की जवाबदेही सौंपी गई है।

पूरा कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण अमित शाह के आगमन से पूर्व 11 से 14 सितंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण शाह के वापस जाने के बाद 18 से 22 अक्टूबर को। 11 को रांची में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जबकि 22 सितंबर को समापन दुमका में होगा।

जानिए, कौन-कहां जाएगा

मुख्यमंत्री रघुवर दास: धनबाद, गुमला, दुमका, डालटनगंज और चाईबासा।

नीलकंठ सिंह मुंडा : रांची, धनबाद और गिरिडीह।

सरयू राय : रामगढ़, हजारीबाग और लातेहार।

चंद्रप्रकाश चौधरी : पाकुड और साहिबगंज।

सीपी सिंह : देवघर, गोड्डा और सरायकेला-खरसावां।

लुइस मरांडी : लोहरदगा और बोकारो।

राज पलिवार : पलामू और गढ़वा।

नीरा यादव : पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम।

रामचंद्र चंद्रवंशी : गुमला, सिमडेगा और चतरा।

रणधीर सिंह : कोडरमा और खूंटी।

अमर बाउरी : दुमका और जामताड़ा।

मीडिया से भी साझा करेंगे उपलब्धि

मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्री अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों को मीडिया से भी साझा करेंगे। सूचना व जनसंपर्क विभाग में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत सभी मंत्री बकायदा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर विभिन्न विभागों में सरकार द्वारा किए गए कार्यो का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस और जनसभाओं का दौर लगभग साथ-साथ चलेगा। 

यह भी पढ़ेंः लालू की गिरफ्तारी के लिए सीबीआइ ने मांगी थी सेना से मदद

यह भी पढ़ेंः काट रही थीं घास, खदान धंसी और समा गईं सास-बहू