बांग्लादेशी नागरिक 1 साल से लापता, पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट; झारखंड सरकार को Zero FIR के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को एक लापता बांग्लादेशी नागरिक के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

झारखंड सरकार को एक लापता बांग्लादेशी नागरिक के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश। (फाइल फोटो)
HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को जीरो एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
लापता बांग्लादेशी नागरिक मेडिकल वीजा पर भारत आया था।
व्यक्ति को आखिरी बार देवघर में देखा गया था।
एजेंसी, नई दिल्ली/रांची। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड सरकार को निर्देश दिया कि वह बांग्लादेश के एक लापता नागरिक के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करे।
यह व्यक्ति पिछले साल मार्च में मेडिकल वीजा पर भारत आया था और आखिरी बार देवघर में देखा गया था। जीरो एफआईआर को अपराध की जगह की परवाह किए बिना किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा सकता है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, और जस्टिस जायमाल्य बागची तथा जस्टिस वी. मोहना की बेंच, लापता व्यक्ति की पत्नी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
उसकी पत्नी ने कोर्ट से यह यह निर्देश देने की मांग की अधिकारी उनके पति को खोजें। बेंच ने गौर किया कि वह व्यक्ति आखिरी बार झारखंड में देखा गया था।
दर्ज करें जीरो एफआईआर
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की ओर से पेश वकील से कहा कि आप लापता व्यक्ति के मामले में एक जीरो एफआईआर दर्ज करें।
बेंच ने झारखंड सरकार को इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया। केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने बेंच को बताया कि उन्होंने इस मामले में एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ।)
यह भी पढ़ें- BJP को 60 हजार वोटों से हराने वाले JMM के दिग्गज निरल पूर्ति को बड़ा सम्मान, चुने गए झारखंड के 'उत्कृष्ट विधायक'