विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 साल देश की सरहद बचाई, अब भाई की जिंदगी बचाने के लिए ढाल बनी बहन; लिवर का हिस्सा करेगी दान

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:15 AM (IST)

सेवानिवृत्त फौजी राजीव को नई जिंदगी देने के लिए उनकी बड़ी बहन ममता सिंह ने अपने लिवर का एक हिस्सा ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. 21 साल सेना में सेवा देने वाले राजीव को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत।

  2. भाई की जिंदगी बचाने के लिए बहन ममता सिंह लिवर का हिस्सा करेंगी दान।

  3. भाई दूज पर बहन के त्याग और समर्पण की भावुक मिसाल।

जागरण संवाददाता, रांची। देश की सेवा कर चुके सेना के सेवानिवृत्त जवान राजीव को नई जिंदगी देने के लिए बड़ी बहन ने लिया लिवर का एक हिस्सा दान करने का फैसला, रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, त्याग और समर्पण से भी मजबूत होते हैं। इसका भावुक उदाहरण हैं ममता सिंह, जिन्होंने अपने छोटे भाई राजीव की जिंदगी बचाने के लिए अपने लिवर का एक हिस्सा दान करने का निर्णय लिया है।

राजीव ने वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा शुरू की और करीब 21 वर्षों तक अपना योगदान देने के बाद 2023 में सेवानिवृत्त हुए। लेकिन सेवानिवृत्ति के उसी वर्ष अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती जांच में लिवर कैंसर की आशंका जताई गई, हालांकि बाद की जांच में कैंसर की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन उनका लिवर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाया गया। डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी।

फिलहाल मुंबई में प्रत्यारोपण को लेकर जांच और तैयारियां चल रही हैं। ऐसे कठिन समय में ममता सिंह ने भाई को जीवनदान देने के लिए आगे आने का फैसला किया। साधारण जीवन जीने वाली ममता जानती हैं कि इस ऑपरेशन के बाद उन्हें भी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और सावधानियों से गुजरना होगा, लेकिन भाई की जिंदगी उनके लिए सर्वोपरि है।
एक भाई ने देश की रक्षा में जीवन के 21 वर्ष समर्पित किए, तो बहन उसकी जिंदगी बचाने के लिए अपने शरीर का एक हिस्सा देने को तैयार है।

भाई बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज इस वर्ष यम द्वितीया आज बुधवार को दोपहर 1:10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक है। पंडित रामदेव ने कहा यह पौराणिक कथा हैं, सूर्य देव की पत्नी छाया के गर्भ से यमराज और यमुना (यमी) का जन्म हुआ था। दोनों भाई-बहन लंबे समय तक एक-दूसरे से मिल नहीं पाते थे।

संयोगवश, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे। अपने भाई को सामने देखकर बहन यमुना अत्यंत प्रसन्न हुईं और उनका भव्य सत्कार किया।

यमुना के इस अगाध स्नेह को देखकर यमराज ने वरदान मांगने को कहा, जिस पर यमुना ने निम्नलिखित वरदान मांगे

पहला वरदान : आप हर साल इस तिथि को मेरे घर भोजन करने आएं।

दूसरा वरदान : जो भी बहन इस दिन अपने भाई को तिलक लगाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराएगी, उसे और उसके भाई को आपका (यमराज एवं अकाल मृत्यु का) भय नहीं रहेगा।

तीसरा वरदान :इस दिन जो भाई-बहन यमुना नदी में एक साथ स्नान करेंगे, उन्हें यमलोक की यातनाओं से मुक्ति मिलेगी। यमराज ने तथास्तु कहकर यह वरदान दिया और तभी से भाई दूज (यम द्वितीया) की यह पवित्र परंपरा आरंभ हुई। 

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026: क्या आपको पता है भाई दूज का ये गहरा रहस्य? पढ़ें यमराज और यमुना के मिलन की अनसुनी कहानी

यह भी पढ़ें- 'भाई दूज' पर मस्ट वॉच है 90's की फैमिली ड्रामा, Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी 20 कलाकारों की फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।