विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में पटाखा फोड़ने को लेकर आपस में भिड़े 2 दुकानदार, चाकू से हमला कर किया घायल

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:04 PM (IST)

अनगड़ा चौक में पटाखा फोड़ने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया, जिसमें रेस्टोरेंट संचालक सोनी चौहान ने हार्डवेयर ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. अनगड़ा चौक पर पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ।

  2. रेस्टोरेंट संचालक ने हार्डवेयर दुकानदार पर चाकू से वार किया।

  3. आरोपी सोनी चौहान हिरासत में, घायल का इलाज हुआ।

जागरण संवाददाता, अनगड़ा। अनगड़ा चौक में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद पर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए।

इस घटना में रेस्टोरेंट संचालक सोनी चौहान ने जग्गू हार्डवेयर के संचालक जगरनाथ महतो का गला पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

घटना शनिवार की शाम 6 बजे की है। तत्काल ग्रामीण घायल जगरनाथ महतो को इलाज के लिए रिम्स के गए। इलाज के बाद जगरनाथ महतो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इधर दुर्गा पूजा समिति अनगड़ा के अध्यक्ष जगेश्वर महतो ने इस घटना की निंदा किया है। उन्होंने कहा कि अनगड़ा चौक की व्यवसायी के ऊपर किसी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरोपित सोनी चौहान को अनगड़ा थाना की पुलिस ने हिरासत में के लिया गया। आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया के मामले की छानबीन की जा रही है।

कैसे हुई घटना

दोनों दुकान एक ही मार्केट में है। हार्डवेयर दुकान नीचे है और ठीक उसके ऊपर रेस्टोरेंट है। शाम में सोनी चौहान अपने दुकान से पटाखा फोड़ रहा था, नीचे में हार्डवेयर दुकान का झाड़ू रखा हुआ था। पटाखा की चिंगारी से कुछ झाड़ू जलने लगा।

इसपर हार्डवेयर दुकानदार गेतलसूद निवासी जगरनाथ महतो ने पटाखा फोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। टाटीसिलवे निवासी रेस्टोरेंट संचालक सोनी चौहान ने होटल में काम आने वाला चाकू निकालकर जगरनाथ महतो के गर्दन पर हमला कर दिया।

जगरनाथ महतो ने अपनी गर्दन को पीछे झुका किया इससे उसे आंशिक खरोंच लगी।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime News: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला, जंगल की झाड़ियों में मिली लाश 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।