विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Crime News: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला, जंगल की झाड़ियों में मिली लाश 

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:03 AM (IST)

झारखंड के चाईबासा में दिल दहलाने वाली वारदात। 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या। पुलिस ने आरोपी रमाय गागराई को गिरफ्तार किया।

एआई से बनाई गई तस्वीर

एआई से बनाई गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना तीन नवंबर की है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपित रमाय गागराई को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को बनाईकेड़ा में पकड़कर पूछताछ की थी।

गांव के अन्य बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची को जंगल की ओर जाते हुए देखा गया था। इसी दौरान ग्रामीणों को जानकारी मिली कि गांव का ही रमाय गागराई अपने घर पर मौजूद नहीं है। उसके भाई से पूछताछ करने पर पता चला कि वह बनाईकेड़ा गया हुआ है।

इसके बाद बच्ची के मामा करीब दस ग्रामीणों के साथ बनाईकेड़ा पहुंचे और रमाय गागराई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या करने और शव को पास के जंगल में फेंकने की बात बताई।

घटना की जानकारी गांव के मुंडा को दी गई। मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इसके बाद उसकी निशानदेही पर जंगल से बच्ची का शव बरामद किया गया। शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपित रमाय गागराई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 यह भी पढ़ें- 'निशा भगत की मौत सुसाइड नहीं...', BJP को आदिवासी नेता की हत्या की आशंका; दारोगा की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।