विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: शिबू सोरेन परिवार ने नाम बदलकर आदिवासियों से छीनी जमीन, बाबूलाल मरांडी ने CM पर लगाया आरोप

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Wed, 16 Aug 2023 07:12 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के सवालों का सामना करने ...और पढ़ें

शिबू सोरेन परिवार ने नाम बदलकर आदिवासियों से छीनी जमीन, बाबूलाल मरांडी ने CM पर लगाया आरोप
शिबू सोरेन परिवार ने नाम बदलकर आदिवासियों से छीनी जमीन, बाबूलाल मरांडी ने CM पर लगाया आरोप

HighLights

  1. बाबूलाल की हेमंत सोरेन को ईडी के सवालों का सामना करने की दी सलाह
  2. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोरेन परिवार पर लगाया आदिवासियों की नाम बदलकर जमीन हड़पने का आरोप

राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के सवालों का सामना करने का सुझाव दिया है।

40 दिनों की संकल्प यात्रा पर रवाना होने के एक दिन पूर्व उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि शिबू सोरेन परिवार ने नाम बदलकर आदिवासियों की जमीन ली है। इससे संबंधित दस्तावेज मीडिया को जारी किया।

नाम बदलकर जमीन की रजिस्ट्री

दस्तावेज में दर्ज नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुंडा आदिवासी की जमीन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम, दुर्गा सोरेन के जमीन की रजिस्ट्री दुर्गा प्रसाद सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम और बसंत सोरेन की जमीन वसंत कुमार सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम दिखाई गई।

भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्पित है भाजपा

अब खुद फर्जी दस्तावेज बनाकर आदिवासियों की जमीन लूट रहा हो उससे राज्य में मची लूट रोकने की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार से राज्य को मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा संकल्पित है।

इसी संकल्प को जनता के बीच संकल्प यात्रा के माध्यम से जा रही है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर बेदाग हैं तो डरते क्यों हैं,उन्हे तो ईडी के सवालों का जवाब देना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।