Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-JMM में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल, कल हो सकता है प्रत्याशियों के नाम का एलान
Lok Sabha Election 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कांग्रेस की घोषणा के बाद करेगा। मंगलवार को दिल्ली मे ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कांग्रेस की घोषणा के बाद करेगा। मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है।
ज्यादा संभावना इस बात की है कि बैठक के बाद झारखंड से पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाए। दिल्ली में कांग्रेस की घोषणा के बाद यहां से झामुमो अपने प्रत्याशिों के नाम एलान करेगा।
कांग्रेस और झामुमो के बीच सीटों को लेकर सहमति बन चुकी है। लोहरदगा सीट पर दोनों दलों की दावेदारी है। इस पर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चाईबासा सीट झामुमो को देने के लिए कांग्रेस तैयार है।
ये भी पढ़ें-

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।