Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanjay Seth Net Worth: संजय सेठ की संपत्ति में 5 साल में 60 लाख का इजाफा, इतने करोड़ की हुई नेटवर्थ

    Updated: Thu, 02 May 2024 08:59 PM (IST)

    Sanjay Seth Net Worth रांची से सांसद और भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ की संपत्ति में पिछले एक साल में 60 लाख का इजाफा हुआ है। हालांकि वह 32 लाख के कर्जदार भी हो गए हैं। संजय सेठ ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में संजय सेठ ने बताया कि उनके पास दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

    Hero Image
    संजय सेठ की संपत्ति में 5 साल में 60 लाख का इजाफा। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। रांची संसदीय सीट पर भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में यह जानकारी दी है कि उनके पास दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पांच साल पहले 2019 के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 1.40 करोड़ रुपये बताई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस प्रकार पांच साल में उनकी चल-अचल संपत्ति में 60 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पांच साल पहले संजय सेठ के पास एक लाख का ऋण था। अभी वे 32 लाख के कर्जदार हैं। संजय सेठ की पत्नी के पास 40 लाख की संपत्ति है।

    संजय सेठ के पास चल-अचल संपत्तियों में 77 हजार 500 रुपये नकद के अलावा बैंक में नौ लाख 13 हजार 137 रुपये हैं। उन्होंने 28.51 लाख का बांड व 33.74 लाख का एनएसएस, पोस्टल सेविंग, इंश्योरेंस आदि में निवेश किया है। उनके पास 56.17 लाख की कार, 230 ग्राम सोना, 1.40 लाख की पिस्टल भी है। उन्होंने कार लोन लेकर खरीदी है, जिसका 31 लाख रुपये का बकाया है।

    सेठ पर धुर्वा थाने में दर्ज हैं दो कांड

    संजय सेठ ने अपने शपथ पत्र में धुर्वा थाने में दर्ज दो आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनपर धुर्वा थाने में दो केस दर्ज हैं। दोनों ही कांड सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन से संबंधित हैं। दोनों ही कांड अभी अनुसंधान के अधीन हैं। अब तक किसी भी केस में चार्जफ्रेम आदि नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Amit Shah Deepfake Video: झारखंड कांग्रेस का 'X' अकाउंट सस्पेंड, अमित शाह फेक वीडियो मामले में हुई कार्रवाई

    Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा से किया नामांकन, संजय सेठ ने रांची से भरा पर्चा