विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार

Published: Sun, 14 Jun 2026 09:44 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2026 09:47 PM (IST)

झारखंड सरकार ने रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्व रॉय। (फाइल फोटो)

वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्व रॉय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रोहिताश्व रॉय झारखंड के नए महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त।

  2. पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार।

  3. राज्यपाल के आदेश से हुई यह महत्वपूर्ण कानूनी नियुक्ति।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार के विधि विभाग ने राज्य के नए महाधिवक्ता (Advocate General) की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को झारखंड राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

विधि विभाग द्वारा 14 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल के आदेश से यह नियुक्ति की गई है।

राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार

Rohitashya Roy

इससे पहले झारखंड के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अधिसूचना के मुताबिक, झारखंड के माननीय राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद-165(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजीव रंजन द्वारा 14.06.2026 को दिए गए त्याग-पत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा आदेश

तत्कालीन महाधिवक्ता का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक के लिए झारखंड राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, सियासी गलियारों में चर्चा तेज