विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिम्स में मेडिकल की पढ़ाई के बढ़े अवसर, पीजी की 36 सीटें बढ़ीं; अब 212 सीटों पर होगा नामांकन

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:50 AM (IST)

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) द्वारा 36 अतिरिक्त पीजी सीटों को मंजूरी दी गई है, ...और पढ़ें

रिम्स में 36 पीजी सीटों की बढ़ोतरी हुई।

रिम्स में 36 पीजी सीटों की बढ़ोतरी हुई।

HighLights

  1. रिम्स में 36 पीजी सीटों की बढ़ोतरी हुई।

  2. कुल पीजी सीटें बढ़कर अब 212 हो गईं।

जागरण संवाददाता, रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी अद्यतन पीजी ब्राड स्पेशियलिटी सीट मैट्रिक्स में रिम्स की 36 अतिरिक्त सीटों को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही संस्थान में पीजी की कुल सीटें 176 से बढ़कर 212 हो गई हैं। यानी अब पहले की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक सीटों पर विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा। सीटों में यह बढ़ोतरी सात विभागों में हुई है। इनमें एनेस्थीसियोलाजी, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलाजी, जनरल मेडिसिन, एनाटामी, फार्माकोलाजी और फिजियोलाजी शामिल हैं। सबसे अधिक आठ सीटें एनेस्थीसियोलाजी में बढ़ी हैं।

राज्य के मेडिकल स्नातकों को मिलेगा लाभ

पीजी सीटों में वृद्धि से झारखंड के मेडिकल स्नातकों को अपने ही राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे। अब अधिक विद्यार्थी एमडी और एमएस जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। इससे आने वाले वर्षों में राज्य को विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने की संभावना बढ़ेगी। खासकर जनरल मेडिसिन और एनेस्थीसियोलाजी जैसे विभागों में सीटें बढ़ने से चिकित्सा शिक्षा की क्षमता के साथ विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

सात विभागों में बढ़ी सीटों से मजबूत होगा अकादमिक ढांचा 

रिम्स में सीटों की यह वृद्धि संस्थान के शैक्षणिक विस्तार की दिशा में अहम कदम है। इसके लिए विभागों की शैक्षणिक व्यवस्था, संकाय सदस्यों, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों से जुड़े मानकों को पूरा करना महत्वपूर्ण रहा। एनएमसी की अद्यतन मैट्रिक्स में अतिरिक्त सीटें शामिल होना संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और रिम्स निदेशक प्रो. डा. डीके सिन्हा के नेतृत्व और प्रयासों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया गया है। निदेशक ने डीन एकेडेमिक्स सहित सभी विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। संस्थान का मानना है कि इस विस्तार से झारखंड में विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करने की क्षमता बढ़ेगी और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को भविष्य में मजबूती मिलेगी।

 

विभाग

बढ़ी हुई सीटें

एनेस्थीसियोलॉजी

8

कम्युनिटी मेडिसिन

6

माइक्रोबायोलॉजी

6

जनरल मेडिसिन

5

एनाटॉमी

4

फार्माकोलॉजी

4

फिजियोलॉजी

3

कुल

36

 
पहले कुल पीजी सीटें : 176

बढ़ी हुई सीटें : 36

अब कुल पीजी सीटें : 212

दूसरी ओर पिछले कुछ महीनों में रिम्स, रांची में एमबीबीएस और पीजी मिलाकर कुल 106 सीटों की बढ़ोतरी को मंजूरी मिली है। इसमें 70 एमबीबीएस और 36 पीजी सीटें शामिल हैं।

1. एमबीबीएस : 70 सीटें बढ़ीं

पहले सीटें : 180

अब सीटें : 250

(एनएमसी से जुलाई 2026 में मंजूरी मिली)

2. पीजी : 36 सीटें बढ़ीं

पहले सीटें : 176

अब सीटें : 212

बढ़ोतरी : 36 सीटें

(एनएमसी से नवंबर 2026 मंजूरी मिली) 

यह भी पढ़ें- दिनभर निजी अस्पताल में इलाज, रात होते ही रिम्स और सदर अस्पताल रेफर! बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

यह भी पढ़ें- रिम्स के 28 सहायक प्राध्यापकों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2019 से मिलेगा प्रोन्नति का लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।