शादी में खाना बनाने आए कारीगर ने की थी 9 साल की मासूम से अश्लील हरकत, रांची POCSO कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
रांची की पॉक्सो अदालत ने नौ साल की बच्ची से अश्लील हरकत के दोषी जावेद दर्जी को तीन साल कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा (सौ. जागरण)
HighLights
पॉक्सो कोर्ट ने जावेद दर्जी को तीन साल कारावास दिया।
नौ साल की बच्ची से अश्लील हरकत का दोषी पाया गया।
रिम्स जमीन घोटाले में एसडीओ की जमानत पर सुनवाई हुई।
राज्य ब्यूरो, रांची। पोक्सो की विशेष अदालत ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत मामले में दोषी करार अभियुक्त जावेद दर्जी को शुक्रवार को तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अभियुक्त जेल में रहते हुए ट्रायल फेस किया। अदालत ने उक्त आरोप में गुरुवार को दोषी करार दिया था। मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
गोंदली पोखर क्षेत्र में पड़ोस में शादी में खाना बनाए आया अभियुक्त ने अप्रैल 2025 में नौ साल की बच्ची को छत पर ले जाकर गलत हरकत की थी। लेकिन बच्ची ने धक्का देकर भाग निकली थी। बाद में इसकी शिकायत अपने परिजन से की। मामले को लेकर अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
रिम्स जमीन घोटाले के आरोपित एसडीओ की जमानत पर मांगी केस डायरी
एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को फर्जी दस्तावेज के सहारे निजी संपत्ति बताकर कब्जा करने के मामले में गिरफ्तार बेरमो के एसडीओ मनोज कुमार की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने बहस करते हुए अधिवक्ता ने कहा कि जिस वह इस मामले में निर्दोष हैं। गलत तरीके से गिरफ्तारी हुई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी से मामले की केस डायरी तलब की है।
जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तिथि पांच दिसंबर निर्धारित की है। बता दें कि रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एसीबी ने 19 नवंबर को मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। तब से जेल में हैं।
यह भी पढ़ें- JPSC घोटाले पर CID की चार्जशीट: चचेरे भाई को रेंजर बनाने के लिए की थी 20 लाख की डील, मां के खाते से गए थे पैसे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।