5कुरान नहीं, 5गीता बांटेगी ऋचा; सनातन संघ ने की अपील Ranchi News
Jharkhand. सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट के आदेश को मानने से इन्कार करने के बाद हिंदू संगठन ऋचा के घर पहुंचे।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 02:54 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 03:02 PM (IST)
रांची, जेएनएन। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में रांची की अदालत द्वारा पांच कुरान बांटने के आदेश के बाद विश्व सनातन संघ के सदस्य ऋचा के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच कुरान बांटने से बढिय़ा है कि पांच गीता बांटा जाए। बुधवार को पिठोरिया से आए सनातन संघ के सदस्यों ने इस दौरान ऋचा को गीता की पांच प्रति भेंट की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने कहा कि पांच कुरान बांटने का आदेश कहीं से भी जायज नहीं है। इससे अच्छा है कि गीता की पांच प्रति बांटी जाए।
विवादित पोस्ट पर भेजा गया था जेल
12 जुलाई को सोशल साइट पर विवादित पोस्ट शेयर करने के आरोप में ऋचा को जेल भेज दिया गया था। सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत ने सशर्त जमानत दी थी। जमानत पर सुनवाई के दौरान न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपित को 15 दिनों के अंदर पांच कुरान बांटने का आदेश दिया था। ऋचा भारती के खिलाफ सदर अंजुमन कमेटी, पिठोरिया द्वारा 12 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अंजुमन कमेटी ने पोस्ट के कारण सांप्रदायिक तनाव भड़कने की आशंका जताई थी।
यह भी पढ़ें: कोर्ट के आदेश के बाद भी कुरान नहीं बांटेगी ऋचा, जज के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें