विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिंग रोड से जगन्नाथपुर मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर बनेगा तोरणद्वार, सीएम हेमंत सोरेन ने किया एलान

Published: Fri, 17 Jul 2026 06:45 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के साथ जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा में भाग लिया और पूजा-अर्चना की।

रथ यात्रा में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ शामिल सीएम हेमंत सोरेन। (जागरण)

रथ यात्रा में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ शामिल सीएम हेमंत सोरेन। (जागरण)

HighLights

  1. राज्यपाल और मुख्यमंत्री रथयात्रा महोत्सव में हुए शामिल।

  2. मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ रथ की रस्सी खींचकर शुभारंभ किया।

  3. मंदिर सड़क पर भव्य तोरणद्वार बनाने की घोषणा की।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया तथा 'जय जय जगन्नाथ' के जयकारे लगाए।

मुख्यमंत्री के साथ-साथ आस्था एवं भक्ति के समागम में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने भी ''जय-जय जगन्नाथ' के जयकारे लगाए। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

तोरणद्वार निर्माण कराए जाने की घोषणा

रथयात्रा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर की भव्यता को और बड़ी पहचान दिलायी जायेगी।

इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर की दूर से ही पहचान हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा मंदिर को जोड़नेवाली सड़क पर भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रथयात्रा महोत्सव का पूरे साल श्रद्धालुओं द्वारा इंतजार किया जाता है। आज यहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति जगन्नाथपुर मंदिर की दिव्यता, भव्यता और आकर्षण को स्पष्ट करता है।

आने वाले समय में यह रथयात्रा मेला को और सफल तथा प्रभावी बनाया जाएगा। इस अवसर पर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- '99 हजार करोड़ के 14 ऐतिहासिक समझौतों से बदलेगी झारखंड की सूरत', दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोले हेमंत सोरेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।