शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन बनाए संबंध, गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन संबंध बनाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रांची, जेएनएन। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन संबंध बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रॉकी सिंह (23) है, जो गाड़ीखाना चौक कोतवाली निवासी राम बाबू सिंह का बेटा है।
कोतवाली पुलिस ने उसे सोमवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता गुमला की रहने वाली है। उसने बताया है कि वर्तमान में वह गाड़ीखाना में ही गुडडू सिंह के यहां रहकर जीवन-यापन कर रही थी। इसी बीच, उसकी दोस्ती रॉकी से हो गई। रॉकी उससे लगातार यौन संबंध बनाने लगा।
इसी बीच, वह दो महीने की गर्भवती भी हो गई। जब पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। पीड़िता कोतवाली थाने गई और प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार की देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया
सब्जी देने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म
लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी रीतेश एक्का (22) है, जो फिलहाल फरार है। दुष्कर्म की घटना 15 जून की है। पीड़िता के अनुसार उस दिन वह घर में अकेली थी, उसके माता-पिता अस्पताल गए थे।
आरोपी रीतेश एक्का के माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वह घर में अकेले था। उसने सब्जी देने के बहाने उसे अपने घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी थी कि अगर वह किसी से कहेगी तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इस भय से पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।
उस घटना के बाद से आरोपी अक्सर उसे परेशान करने लगा, जिसके कारण वह परेशान हो गई और इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी और तब सोमवार को लोअर बाजार थाने में मामला पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।