दीपावली पर रांची से बिहार जाना है? सीटें लगभग फुल, इन ट्रेनों में अभी मिल सकता है टिकट
Ranchi To Bihar Train Ticket: दीपावली पर रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनों (Diwali Special Train 2026) में सीटें लगभग ...और पढ़ें

दीपावली पर रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनें।
HighLights
दीपावली पर रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनें लगभग फुल।
8 नवंबर को दीपावली, घर जाने के लिए जल्द बुक करें टिकट।
नियमित गाड़ियों में आरक्षण मुश्किल, बची सीटों की जांच करें।
डिजिटल डेस्क, रांची। Ranchi To Bihar Train Ticket: दीपावली पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और अब तक ट्रेन की टिकट बुक नहीं कराई है, तो देर करना भारी पड़ सकता है। रांची से बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में सीटें लगभग भर चुकी हैं।
ऐसे में यात्रियों के पास अब उन्हीं ट्रेनों में आरक्षण कराने का मौका है, जिनमें कुछ सीटें बची हुई हैं। त्योहार के मौके पर घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले सीटों की उपलब्धता जरूर देख लेनी चाहिए।
8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। त्योहार पर दूसरे शहरों में काम करने वाले और पढ़ाई करने वाले लोग अपने घर लौटते हैं। बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह समय काफी व्यस्त रहता है।
ऐसे में रांची से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है। नियमित ट्रेनों में पहले से ही सीटें भरने के कारण अब मनपसंद ट्रेन में आरक्षण मिलना आसान नहीं रह गया है।
अगर आप भी दीपावली पर बिहार जाने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने में देरी न करें। हालांकि, टिकट उपलब्ध होने का मतलब यह नहीं है कि हर ट्रेन में आपकी पसंद की तारीख पर सीट मिल जाएगी। इसलिए यात्रा की तारीख तय करने के साथ ही संबंधित ट्रेन में आरक्षण की स्थिति देखना जरूरी है।
रांची से बिहार जाने वाली किन ट्रेनों में अभी सीटें बची हैं और कहां आरक्षण मिल सकता है? इसकी जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं। ट्रेन का नाम, प्रस्थान का समय और उपलब्ध सीटों की स्थिति देखकर आप अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इससे टिकट बुक करते समय सही ट्रेन चुनने में आसानी होगी।
रांची से पटना आने वाली प्रमुख ट्रेन
एचटीई पीआरएनसी एक्सप्रेस HTE PRNC EXP (18626) - इसे कोसी सुपर एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। यह ट्रेन हटिया (HTE) से पूर्णिया कोर्ट (PRNC) तक रोज़ चलती है।
इस्लामपुर एक्सप्रेस (18624) - यह ट्रेन भारत में रोज़ चलने वाली मेल/एक्सप्रेस में से एक है। यह ट्रेन हटिया स्टेशन से इस्लामपुर स्टेशन तक जाती है।
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस PATALIPUTRA EXP (18622) - यह ट्रेन एक डेली मेल/एक्सप्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन हटिया स्टेशन से पटना जंक्शन स्टेशन तक जाती है।
रांची - पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस PNBE JANSHATBDI (12366) - टेक्निकल तौर पर एक सुपरफास्ट कैटेगरी की डेली ट्रेन है। यह ट्रेन रांची स्टेशन से पटना जंक्शन स्टेशन तक जाती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस VANDE BHARAT EXP (22350) - यह ट्रेन एक सेमी-हाई-स्पीड, प्रीमियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन रांची स्टेशन से पटना जंक्शन स्टेशन तक जाती है।
रांची से पटना जाने वाली ट्रेनों में टिकटों का वेटिंग स्टेटस
29 अक्टूबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति



30 अक्टूबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति



31 अक्टूबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति



1 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति


2 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति



3, 4, 5, 6 और 7 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति
एचटीई पीआरएनसी एक्सप्रेस, इस्लामपुर एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, रांची - पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में 3 से 7 नवंबर तक लंबी वेटिंग चल रही है।
