विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई से बिहार जाने वाली ट्रेनों में मची मारामारी: दीवाली पर स्लीपर से लेकर AC तक फुल, चेक करें टिकटों का हाल

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:22 PM (IST)

Mumbai to Patna Train Ticket : दीपावली पर मुंबई से पटना जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों (Diwali Special Trains 2026) ...और पढ़ें

दीवाली पर मुंबई से पटना आने में होगी परेशानी। (जागरण)

दीवाली पर मुंबई से पटना आने में होगी परेशानी। (जागरण)

HighLights

  1. मुंबई-पटना ट्रेनों में दीपावली पर सीटें फुल।

  2. प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट, 'नो रूम' स्थिति।

  3. यात्रियों को यात्रा योजना बनाने में हो रही परेशानी।

डिजिटल डेस्क, पटना। Mumbai to Patna Train Ticket: दीपावली पर मुंबई से पटना आने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 8 नवंबर 2026 को दीवाली है। दरअसल, 8 नवंबर को रविवार है, ऐसे में पहले से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

नियमित ट्रेनों में भी इस समय सीट मिलना मुश्किल लग रहा है। सभी ट्रेनों में सीटें लगभग फुल चल रही हैं।

दीवाली (Diwali 2026) पर ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी है। सीटें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में आपकी सहूलियत का ख्‍याल रखते हुए हम आपको आज मुंबई से चलकर पटना (बिहार) को जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग की स्थिति बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप फटाफट अपना सफर प्‍लान कर सकें।

मुंबई से पटना आने वाली प्रमुख ट्रेन

  • लोकमान्य तिलक - पाटलिपुत्र एक्सप्रेस PATLIPUTRA EXP(12141): यह ट्रेन रोजाना रात 23:35 बजे (LTT से) पटना (बिहार) के लिए चलती है। यह रोजाना चलने वाली प्रमुख ट्रेन है।
  • लोकमान्य तिलक - राजेंद्र नगर एक्सप्रेस / राजगीर एक्सप्रेस (LTT RAJGIR EXP) (13202): यह ट्रेन रोजाना दोपहर 14:45 बजे (LTT से) पटना के लिए चलती है। यह एक नियमित दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन है।
  • सीएसएमटी - पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (CSMT PNBE SF EXP)(22360): यह ट्रेन सप्ताह में चुनिंदा दिन सुबह 11:05 बजे (CSMT से) पटना के लिए चलती है। यह मुंबई से पटना के लिए एक तेज सुपरफास्ट ट्रेन है। यह सप्ताह में दो दिन (मंगलवार और शुक्रवार) को चलती है।
  • लोकमान्य तिलक - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (LTT DIBRUGARH EX) (15945): यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को सुबह 08:40 बजे (LTT से) पटना रूट से गुजरती है। पटना के रास्ते होते हुए जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन है।
  • लोकमान्य तिलक - भागलपुर एक्सप्रेस (LTT Bhagalpur Express)(12336): यह ट्रेन रविवार और मंगलवार को सुबह 08:05 बजे (LTT से) पटना स्टेशन के रास्ते जाती है। पटना जंक्शन पर रुकने वाली प्रमुख मेल/एक्सप्रेस है।
  • एलटीटी दानापुर स्पेशल (LTT DANAPUR SPL) (01143): यह ट्रेन प्रतिदिन लोकमान्यतिलक टर्मिनस कुर्ला से दानापुर के लिए रात 9: 50 बजे चलती है।

मुंबई से पटना जाने वाली ट्रेनों में टिकटों का वेटिंग स्टेटस

28 अक्टूबर की स्थिति

28 october

28 october 1

29 अक्टूबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

29 october

29 october 1

30 अक्टूबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

30 october

30 october 1

31 अक्टूबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

31 october

1 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

1 नवंबर को LTT RAJGIR EXP(13202) में AC प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी और स्लीपर में भी वेटिंग चल रही है। SHC HAMSAFAR EX (22913), LTT BHAGALPUR EX (12336), LTT DANAPUR SPL (01143), PATLIPUTRA EXP (12141) सहित अन्य ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट है।

2 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

2 NOVEMBER

3, 4, 5, 6 और 7 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

लोकमान्य तिलक - पाटलिपुत्र एक्सप्रेस,  लोकमान्य तिलक - राजेंद्र नगर एक्सप्रेस / राजगीर एक्सप्रेस, सीएसएमटी - पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक - भागलपुर एक्सप्रेस, एलटीटी दानापुर स्पेशल ट्रेनों में 3 से 7 नवंबर तक लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और CSMT PNBE SF EXP (22360) में नो रूम की स्थिति है।

यह भी पढ़ें- रांची से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 3 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें! गोरखपुर-बनारस के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव