विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर्व के बाद रांची-अलीपुरद्वार, राउरकेला-झंझारपुर और रांची-पूर्णिया स्पेशल ट्रेनों का रांची से विस्तार

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:07 PM (IST)

रेलवे ने छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-अलीपुरद्वार, राउरकेला-झंझारपुर और रांची-पूर्णियाकोर्ट स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि ...और पढ़ें

छठ पर दो पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार।

छठ पर दो पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार।

HighLights

  1. रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार।

  2. छठ पूजा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें नवंबर में चलेंगी।

  3. यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे का महत्वपूर्ण निर्णय।

जागरण संवाददाता, रांची। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रांची-अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार किया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 08661 रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल का परिचालन 16 नवंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।

वहीं, ट्रेन संख्या 08662 अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल का परिचालन 18 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को होगा। विस्तारित अवधि में दोनों स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव पहले से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही रहेगा। इनके समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राउरकेला-झंझारपुर व रांची-पूर्णियाकोर्ट स्पेशल नवंबर में लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 08105/08106 राउरकेला-झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल और 08625/08626 रांची-पूर्णियाकोर्ट-रांची स्पेशल का परिचालन विस्तारित अवधि में भी किया जाएगा।

08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल (वाया रांची) 26 नवंबर (गुरुवार) को राउरकेला से प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल (वाया रांची) 27 नवंबर (शुक्रवार) को झंझारपुर से रवाना होगी।

इसी तरह 08625 रांची-पूर्णियाकोर्ट स्पेशल 27 नवंबर (शुक्रवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08626 पूर्णियाकोर्ट-रांची स्पेशल 28 नवंबर (शनिवार) को पूर्णियाकोर्ट से रवाना होगी। रेलवे के इस निर्णय से छठ के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 11 नवंबर से कोडरमा होकर चलेगी धनबाद- रक्सौल स्पेशल ट्रेन, छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत

यह भी पढ़ें- अक्तूबर में रांची एयरपोर्ट से रिकॉर्ड 2.01 लाख यात्रियों ने किया सफर, नवंबर में भी बढ़ी आवाजाही

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।