अक्तूबर में रांची एयरपोर्ट से रिकॉर्ड 2.01 लाख यात्रियों ने किया सफर, नवंबर में भी बढ़ी आवाजाही
अक्तूबर में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर यात्रियों की संख्या में 16.1% की वृद्धि हुई, कुल 2,01,103 यात्रियों ने सफर ...और पढ़ें

नवंबर के शुरुआती दिनों में भी विमान परिचालन प्रभावित, कोलकाता की उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी।
HighLights
अक्तूबर में रांची एयरपोर्ट पर 2.01 लाख यात्रियों ने यात्रा की।
सितंबर की तुलना में यात्रियों की संख्या में 16.1% की वृद्धि।
नवंबर में भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी, कुछ उड़ानें प्रभावित।
जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर त्योहारी सीजन में विमान यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। अक्तूबर में कुल 2,01,103 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। सितंबर में यह संख्या 1,73,155 थी। इस तरह एक महीने में 27,948 यात्रियों की वृद्धि दर्ज की गई। यात्री संख्या में करीब 16.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अक्तूबर में प्रतिदिन औसतन 6,487 यात्रियों ने सफर किया।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के रांची एयरपोर्ट के दैनिक प्रतिवेदनों के अनुसार, नवंबर के शुरुआती दिनों में भी यात्रियों की अच्छी आवाजाही रही। हालांकि, निर्धारित उड़ानों के मुकाबले कुछ दिनों में विमानों का परिचालन कम हुआ।
इससे यात्रियों की यात्रा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रही। नवंबर के पहले सप्ताह में विशेष रूप से छह, सात और आठ नवंबर को निर्धारित संख्या के मुकाबले कम विमानों का परिचालन दर्ज हुआ। आठ नवंबर को निर्धारित 48 आवागमन के मुकाबले 44 हुए।
इस दिन 4,733 यात्रियों ने यात्रा की। इनमें 3,575 यात्री रांची पहुंचे, जबकि 1,158 यात्रियों ने प्रस्थान किया। नौ नवंबर को भी 48 निर्धारित आवागमन के मुकाबले 44 हुए। इस दिन कुल 6,105 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 3,302 यात्री आए और 2,803 यात्री रवाना हुए।
आठ दिनों में 48 हजार से अधिक यात्रियों ने किया सफर
दो से नौ नवंबर तक कुल 48,441 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस अवधि में 394 निर्धारित विमान आवागमन के मुकाबले 384 हुए। यानी निर्धारित संख्या से 10 आवागमन कम रहे।
आंकड़ों की स्थिति
| अवधि | यात्री आवागमन |
| 1–31 अक्तूबर | 2,01,103 |
| 2–9 नवंबर | 48,441 |
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।