विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के सहजानंद चौक-रातू रोड फ्लाईओवर का टेंडर जारी, आधे घंटे का सफर अब सिर्फ 5 मिनट में

Published: Tue, 14 Jul 2026 05:30 AM (IST)

रांची में सहजानंद चौक से जज कॉलोनी तक बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सहजानंद चौक-जज कॉलोनी फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया शुरू।

  2. 3 किमी लंबे फ्लाईओवर पर 326.61 करोड़ रुपये लागत।

  3. 5 किमी की दूरी अब 5 मिनट में तय होगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची के व्यस्ततम सड़क सहजानंद चौक से रातू रोड चौक होते हुए जज कांके रोड स्थित जज कॉलोनी तक बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में छह जुलाई को टेंडर जारी कर दिया गया है। लगभग तीन किलोमीटर तक बनने वाले फ्लाई ओवर के निर्माण पर 326.61 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 महीने में कार्य पूरा किया जाएगा। इस फ्लाई ओवर के बनने से पांच किलोमीटर की दूरी मात्र पांच मिनट में तय की जाएगी।

फिलहाल सहजानंद से गुजरने वाले बायपास रोड काफी व्यस्त रहता है। किशोरगंज और पहाड़ी मंदिर चौक के पास सुबह और शाम जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब आधे घंटे से ज्यादा लग जाता है। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद यह दूरी मात्र पांच मिनट में तय की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार के 6 फैसलों से बदलेगी शिक्षा व्यवस्था: 15 दिनों में प्रोफेसरों की बहाली, IIT-NIT जैसे बनेंगे कॉलेज

यह भी पढ़ें- Shravani Mela 2026: बदल गई बाबाधाम की सुरक्षा व्यवस्था, AI कैमरे और ड्रोन से निगरानी; झारखंड DGP के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।