अरगोड़ा-कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण और मेकन से बहुबाजार तक फ्लाईओवर कनेक्टिविटी का रास्ता साफ
रांची में अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य 23.15 करोड़ रुपये की लागत से ...और पढ़ें

बहुबाजार के पास फ्लाइओवर ब्रिज के पिलर के लिए तोड़ी गई ऑक्सफोर्ड स्कूल की बाउंड्री। (फोटो: जागरण)
HighLights
अरगोड़ा-कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण पर 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ऑक्सफोर्ड स्कूल की चारदीवारी हटी, कनेक्टिंग फ्लाईओवर के पिलर बनेंगे।
मेकन-कांटाटोली फ्लाईओवर को जोड़ेगा नया कनेक्टिंग फ्लाईओवर, यातायात होगा सुगम।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। पथ निर्माण विभाग के पथ प्रमंडल, रांची की ओर से इस सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए निविदा जारी की गई है। इस योजना पर करीब 23.15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
निविदा के अनुसार अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ पथ पर किलोमीटर 1.850 से 5.300 तक सड़क का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के तहत कुल 3.45 किलोमीटर सड़क को बेहतर बनाया जाना है। विभाग ने इसके लिए 23 करोड़ 15 लाख 47 हजार 694 रुपये की अनुमानित राशि तय की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे निविदा का प्रकाशन होगा। दो नवंबर को दोपहर तीन बजे निविदा पूर्व बैठक रखी गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है, जबकि निविदा 18 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे खोली जाएगी।
विभाग के अनुसार कार्य पूरा करने की अवधि 13 महीने निर्धारित की गई है। निविदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी झारखंड सरकार की निविदा वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
मेकन सिरमटोली और कांटाटोली फ्लाईओवर को जोड़ने का रास्ता साफ
मेकन सिरमटोली और बहुबाजार कांटाटोली फ्लाईओवर को जोड़ने वाले कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण में आ रही बड़ी बाधा गुरुवार को दूर कर ली गई। पथ निर्माण विभाग ने आक्सफोर्ड नर्सरी विंग स्कूल की चारदीवारी तोड़कर हटा दी।
चारदीवारी हटने के बाद अब इस स्थान पर कनेक्टिंग फ्लाईओवर के चार पिलर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण मेकन सिरमटोली फ्लाईओवर और बहुबाजार कांटाटोली फ्लाईओवर को जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इसके पूरा होने से दोनों फ्लाईओवर के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस परियोजना का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
चारदीवारी हटने के बाद अब संबंधित स्थल पर पिलर निर्माण का काम आगे बढ़ सकेगा। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण पूरा करने के लिए शेष कार्यों को तेजी से पूरा करना होगा।
यह भी पढ़ें- रांची स्टेशन जाना होगा सुगम: नार्थ गेट के लिए चार नए रास्ते, बीएनआर से सिरमटोली के बीच भी चौड़ी होगी सड़क
यह भी पढ़ें- झारखंड में पोल्ट्री ने हजारों महिलाओं को बना दिया सशक्त, 9 सहकारी समितियों से 122 करोड़ की कमाई
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन खरीदारों को 80-90% छूट का लालच देकर ठगी, दीपावली-धनतेरस पर खरीदारी में रहें अलर्ट
