रांची रिंग रोड पर हादसा: ट्रक की टक्कर से कार पलटी, परिवार के कई सदस्य घायल; 2 की हालत गंभीर
रांची रिंग रोड पर मनातू के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें औरंगाबाद से शादी में ...और पढ़ें
जागरण संवादता, रांची। राजधानी रांची के रिंग रोड स्थित मनातू के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद से एक परिवार मारुति अर्टिगा वाहन से शादी समारोह में शामिल होने के लिए रांची आ रहा था। इसी दौरान तितला ब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बोरिंग ट्रक ने अर्टिगा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा वाहन पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही।
