रांची में SSC की तीन परीक्षाओं को लेकर सख्ती, 3 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू; जानें ये नियम
रांची में कर्मचारी चयन आयोग की तीन परीक्षाओं के कदाचारमुक्त संचालन के लिए तीन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे ...और पढ़ें

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।
HighLights
रांची के तीन परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू की गई।
23 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा यह निषेधाज्ञा आदेश।
जागरण संवाददाता, रांची। कर्मचारी चयन आयोग की तीन परीक्षाओं के कदाचारमुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची के तीन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 23 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है।
इन परीक्षा केंद्रों पर कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026, दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल उप निरीक्षक परीक्षा 2025 तथा कनिष्ठ अभियंता (दूरसंचार) परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी।
प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्व भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए पहले से ही पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू की गई है।
इन गतिविधियों पर रहेगी रोक
निषेधाज्ञा के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी। हालांकि सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।
इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल, आग्नेयास्त्र और अन्य हथियार लेकर चलने, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा और भाला जैसे हरवे-हथियार रखने तथा किसी भी तरह की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को हथियार संबंधी प्रतिबंध से छूट दी गई है।ॉ
इन तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- कैपस्टोन टेक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र, आउटर रिंग रोड, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पास, सुनैना बैंक्वेट हॉल के सामने, कांके।
- आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, शिव मंदिर के पास, दलादिली।
- एसडीजेड इन्फोटेक-1, रामपुर, गनरके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।