विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांचीवासी कृपया ध्यान दें! आज इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, सुबह 10:30 से पहले निपटा लें जरूरी काम

Published: Mon, 30 Mar 2026 08:28 AM (IST)

रांची के विभिन्न इलाकों में सोमवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत चल रहे कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 

रांची के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली। सांकेतिक फोटो

रांची के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली। सांकेतिक फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत चल रहे कार्यों के कारण की जा रही है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कोकर डिवीजन अंतर्गत आरएमसीएच सब डिवीजन के तहत पानी टंकी पावर हाउस से जुड़े बरियातू फीडर में अरविंद मार्ग और मैथन विवाह भवन के पास नया पोल लगाने के कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

पानी टंकी, मोरहाबादी पावर हाउस से जुड़े न्यू मोरहाबादी, बड़गाईं, मोरहाबादी और बरियातू फीडर क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

जिसके कारण दुर्गावती चौक, चिरौंजी पावर हाउस के आसपास, सुयोग हास्पिटल, मुक्ति धाम, राजकीय उर्दू विद्यालय, पाहनटोली, महावीर कालोनी, प्रगतिशील कालोनी, चित्रगुप्त नगर, गंगा हास्पिटल और भरम टोली दुर्गा पहाड़ आदि क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इस दौरान ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे और एलटी लाइन को कवर केबल में बदला जाएगा।

कोकर व आसपास के क्षेत्रों में भी कटौती

कोकर अवर प्रमंडल के तहत कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के पास, चुटिया, अयोध्यापुरी रोड नंबर-4, साई कालोनी, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम, हैदर अली रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं, डोरंडा अवर प्रमंडल क्षेत्र के हिनू एयरपोर्ट रोड में तार बदलने और पोल लगाने के कार्य के कारण सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इससे आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता, कोकर डिवीजन ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- झारखंड भाजपा की नई कमेटी में पुराने चेहरों का दबदबा, निष्क्रिय और हारे नेताओं को भी तवज्जो

यह भी पढ़ें- Dhanbad में चार अप्रैल तक बदलता रहेगा मौसम का रंग, दो अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।