Dhanbad में चार अप्रैल तक बदलता रहेगा मौसम का रंग, दो अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
Dhanbad Weather Toady: धनबाद में इस बार भी मौसम मेहरबान है, मार्च में लगातार बारिश और आंधी के कारण गर्मी नहीं पड़ी। मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह तक गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

माैसम विभाग रांची ने जारी चेतावनी।
HighLights
अप्रैल के पहले सप्ताह तक गरज-चमक के साथ बारिश।
दो अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम बदलेगा।
मार्च में लगातार बारिश से नहीं पड़ी प्रचंड गर्मी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर में मौसम इस बार भी मेहरबान है। पिछले साल की तरह इस बार भी ठंड गुजरते ही बारिश का सीजन शुरू हो चुका है। थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल में मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश के कारण मार्च में अब तक एक दिन भी प्रचंड गर्मी या लू जैसे हालात नहीं बने हैं।
इस बीच मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह तक गरज-चमकके साथ आंधी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। मंगलवार को मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।
एक अप्रैल को फिर मेघ गर्जन के आसार हैं। उसके बाद दो-तीन मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। दो अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे मौसम में फिर बदलाव दिखने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से झारखंड और ओडिशा तक एक ट्रफ बना हुआ है। ओडिशा व उसके आसपास चक्रवाती घेरा सक्रिय है। देश के अन्य कई हिस्से में मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इसका प्रभाव धनबाद समेत राज्य के अधिकतर भागों में दिख सकता है। पहाड़ों पर हिमपात होने से रत के मौसम में ठंडक घुल सकती है।