Ranchi Power Cut: रांची के कई इलाकों में कल बिजली रहेगी गुल, समय से निपटा लें अपना काम
रांची में बुधवार को आरडीएसएस योजना के तहत एलटी लाइन को एबी केबल में बदलने के कार्य के कारण चुटिया, ...और पढ़ें

रांचाी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित।
HighLights
आरडीएसएस योजना से एलटी लाइन एबी केबल में बदलेगी।
चुटिया, कोकर, मोरहाबादी के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में बुधवार को आरडीएसएस योजना के तहत एलटी लाइन को एबी केबल में बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण चुटिया, कोकर और मोरहाबादी के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर 5बी, आलू गोदाम और आसपास के क्षेत्र, गायत्री सोसाइटी, आंगन पैलेस और बहू बाजार चौक में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, 11 केवी कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी और विंध्यवासिनी नगर प्रभावित होंगे।
कोकर के इलाकों में भी रहेगा असर
कोकर में बांधगाड़, ढेला टोली, कोकर डिवीजन कार्यालय के पास स्थित बैंक कालोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी गई है। मोरहाबादी के पार्क प्राइम होटल, सब्जी मार्केट, जतरा टांड और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा आलम अस्पताल, मस्जिद गली, पहाड़ साइड और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जुडियो माल, दुर्गा पंडाल, बोडिया रोड, मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में भी सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
