विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi News: दीपावली पर जहरीली हो गई थी झारखंड की हवा, जानें अब किस शहर का कैसा है हाल

By Manoj SinghEdited By: Mohit Tripathi
Published: Thu, 16 Nov 2023 10:08 PM (IST)

दीपावली के दिन झारखंड में आतिशबाजी की वजह से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। लेकिन दीपावली के बाद हवा ...और पढ़ें

दीपावली पर जहरीली हो गई थी झारखंड की हवा। (फाइल फोटो)
दीपावली पर जहरीली हो गई थी झारखंड की हवा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी किया गया आंकड़ा।
  2. राज्य के वायु प्रदूषण में धीरे-धीरे हो रहा सुधार।

राज्य ब्यूरो, रांची। दीपावली के दिन झारखंड में आतिशबाजी की वजह से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। लेकिन दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दीपावली और उसे बाद के वायु गुणवत्ता के आंकड़े जारी किए गए हैं।

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के आसपास दीपावली के दिन वायु की गुणवत्ता 283 मापी गई। दीपावली के अगले दिन प्रदूषण घटकर 199 हो गया। बिरसा चौक के आस-पास के इलाकों में दीपावली के दिन वायु की गुणवत्ता 165 मापी गई। अगले दिन यह घटकर 147 हो गई।

हजारीबाग में भी जहरीली हो गई थी हवा

हजारीबाग क्षेत्र के पीटीसी चौक के आस-पास के इलाकों में दीपावली के दिन वायु गुणवत्ता 112 मापी गई थी, जो अगले दिन घट कर 107 हो गई। धनबाद क्षेत्र के बरटांड के आस-पास के इलाकों में दीपावली के दिन वायु गुणवत्ता 440 मापी गई थी, जो अगले दिन घटकर 329 पाई गई।

जमशेदपुर का भी हाल था बुरा

जमशेदपुर के बिष्टुपुर की वायु गुणवत्ता दीपावली के दिन 387 मापी गई थी, जो अगले दिन घट कर 258 हो गई। आदित्यपुर में वायु गुणवत्ता दीपावली के दिन 237 मापी गई थी, जो अगले दिन घटकर 207 पाई गई।

दुमका में भी जहरीली हवा की आफत

दुमका में तीन स्थानों पर वायु की गुणवत्ता मापी गई। टावर चौक के पास वायु की गुणवत्ता दीपावली के दिन 285 पाई गई थी, जो अगले दिन घटकर 219 पाई गई।

बस स्टैंड के पास दीपावली के दिन वायु की गुणवत्ता 313 थी, जो अगले दिन घटकर 225 हो गई। तीन बाजार चौक के आस-पास दीपावली के दिन वायु गुणवत्ता 304 पाई गई थी, जो अगले दिन घटकर 236 पाई गई।

बोर्ड ने क्या कहा ?

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कहा गया है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल राज्य में वायु की गुणवत्ता में प्रदूषण का स्तर कम है। बता दें कि वायु गुणवत्ता का निर्धारित मानक 100 है।

यह भी पढ़ें: Photos : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर रखे कदम, इधर CM सोरेन को यूं रोका.. उधर दोनों हाथ उठाकर स्वीकारा अभिवादन

Jharkhand Politics: 'पीएम मोदी काम नहीं सिर्फ...' प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे पर कांग्रेस का तंज