Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi News: रांची सदर अस्पताल की महिला मरीज ने छठे तल्ले से कूदकर की आत्महत्या, बीमारी के कारण तनाव से थी ग्रसित

    रांची के सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह एक महिला ने बिल्डिंग के छठे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली। छठे तल्ले से गिरने से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पहले अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गया गया। हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Tue, 17 Oct 2023 07:52 PM (IST)
    Hero Image
    रांची सदर अस्पताल की महिला मरीज ने छठे तल्ले से कूदकर की आत्महत्या। (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची के सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह एक महिला ने बिल्डिंग के छठे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली। रांची सदर अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय सुमंती देवी मंगलवार सुबह अचानक अपने वार्ड से गायब हो गई। वह अस्पताल के छठे तल से कब और कैसे कूद गई किसी को नहीं पता चला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिम्स के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    छठे तल्ले से गिरने से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पहले अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गया गया। हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    महिला रामगढ़ की रहने वाली थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ सालों से वह काफी बीमार चल रही थी। लंबे समय से दवा खाने के कारण मानसिक तनाव में चल रही थी।

    बच्चेदानी की होनी थी सर्जरी

    सुमंती देवी पिछले नौ दिनों से सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले में भर्ती थी। मंगलवार को उसके बच्चेदानी की सर्जरी होनी थी। सुमंती के पति सहदेव मंडल ने बताया कि वह हर दिन सुबह-शाम वार्ड के बाहर टहलती थी, लेकिन वह छत से कब और कैसे कूद गई, कुछ पता नहीं चल पाया।

    बीमारी के कारण तनाव में थी सुमंती

    सुमंती देवी के पति ने बताया कि वह कुछ सालों से लगातार बीमार पड़ रही थी। एक बीमारी ठीक होने के बाद दूसरी बीमारी हो जा रही थी। डेढ़ माह पहले थायराइड के कारण उसे रिम्स में भर्ती किया गया था, जहां करीब 15-20 दिनों तक उसका इलाज चला था। सालों से दवा खाने की वजह से वह लगातार तनाव में रहती थी।

    यह भी पढ़ें: लालू की 'जीभ' पर चढ़ा कुदरुम की चटनी का ऐसा जादू, झारखंड से मंगवाए इसके बीज, जेल के दौरान चखा था स्‍वाद

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत, हाई कोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक