Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: रांची से दिल्ली तक मिल जाएगा कन्फर्म टिकट! रेलवे ने यात्रियों के लिए कर दी स्पेशल व्यवस्था

    रांची और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं। ये ट्रेनें 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चलेंगी। इन ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे जिनमें दो एसएलआर कोच चार सामान्य श्रेणी के कोच और 14 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच शामिल हैं। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा और वेटिंग टिकट से छुटकारा मिलेगा।

    By Shakti Singh Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 01 Apr 2025 05:19 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, रांची। Indian Railways यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

    ये स्पेशल ट्रेनें क्रमशः ट्रेन संख्या 02817/02818 और 02819/02820 के रूप में चलाई जाएंगी। दो जोड़ी ट्रेनों के परिचालन होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा। वेटिंग टिकट से छुटकारा मिलेगा।

    24 घंटे में ट्रेन रांची से दिल्ली और दिल्ली से रांची पहुंचाएगी। इन ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें दो एसएलआर कोच, चार सामान्य श्रेणी के कोच और 14 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच शामिल हैं।

    02817 रांची से नई दिल्ली स्पेशल खुलेगी दो अप्रैल को

    • इस ट्रेन का पहला सफर दो अप्रैल को शुरू होगा। रांची से यह ट्रेन 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और नई दिल्ली 14:00 बजे पहुंचेगी।
    • इसके रास्ते में ट्रेन का डालटनगंज में 17:25 बजे आगमन, 17:30 बजे प्रस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय 23:00 बजे आगमन, 23:10 बजे प्रस्थान, प्रयागराज 03:50 बजे आगमन, 03:55 बजे प्रस्थान और नई दिल्ली 14:00 बजे आगमन होगा।

    02818 – नई दिल्ली से रांची स्पेशल तीन अप्रैल काे

    इस ट्रेन का संचालन तीन अप्रैल को होगा। नई दिल्ली से यह ट्रेन 15:50 बजे प्रस्थान करेगी और रांची 15:50 बजे पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से ट्रेन खुलने के बाद प्रयागराज 02:20 बजे आगमन, 02:25 बजे प्रस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय 06:45 बजे आगमन, 06:55 बजे प्रस्थान, डालटनगंज 10:35 बजे आगमन, 10:40 बजे प्रस्थान और रांची स्टेशन पर 15:50 बजे आगमन होगा।

    02819 – रांची से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चार अप्रैल को खुलेगी

    यह ट्रेन चार अप्रैल से रांची से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन का गोमो में 18:05 बजे आगमन, 18:10 बजे प्रस्थान, गया 21:55 बजे आगमन, 22:00 बजे प्रस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय 02:30 बजे आगमन, 02:40 बजे प्रस्थान, प्रयागराज 08:00 बजे आगमन, 08:05 बजे प्रस्थान और नई दिल्ली स्टेशन 18:00 बजे आगमन होगा।

    पांच को खुलेगी 02820 – नई दिल्ली से रांची स्पेशल

    इस ट्रेन का परिचालन पांच अप्रैल को होगा। नई दिल्ली से ट्रेन 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और रांची 20:15 बजे पहुंचेगी।

    नई दिल्ली से ट्रेन खुलने के बाद प्रयागराज स्टेशन पर 04:10 बजे ट्रेन का आगमन , 04:15 बजे प्रस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, 08:50 बजे आगमन, 09:00 बजे प्रस्थान, गया 12:15 बजे आगमन, 12:20 बजे प्रस्थान, गोमो 15:45 बजे आगमन, 15:50 बजे प्रस्थान और रांची स्टेशन पर 20:15 बजे आगमन होगा।

    यह भी पढ़ें-

    अब वैष्णो देवी के साथ श्रीनगर का भी बना लीजिए प्लान, 3 घंटे में वंदे भारत से सफर होगा पूरा

    बाबाधाम से काशी विश्वनाथ जाने वालों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन को लेकर दिया नया अपडेट