विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार निलंबित, नगर निगम को 10 हजार की जगह 4 करोड़ का किया भुगतान

Published: Thu, 02 Apr 2026 11:00 AM (IST)

झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने रांची के बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार को निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए कृषि उत्पादन बाजार समिति, रांची के बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोप में की गई है।

इसको लेकर बोर्ड के अध्यक्ष ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार साधन कुमार को पूर्व में वित्तीय कार्यान्वयन पर रोक तथा स्पष्टीकरण के बाद उनकी ओर से चार करोड़ रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से कर दिया गया। जबकि उन्हें मात्र दस हजार रुपये तक का ही चेक निर्गत करने का प्राधिकार था।

बकाया होल्डिंग टैक्स का किया भुगतान

साधन कुमार ने चार करोड़ रुपये नगर निगम को होल्डिंग टैक्स के बकाया का भुगतान किया है। इसके लिए उन्हें वरीय अधिकारियों से अनुमित लेनी चाहिए थी अध्यक्ष रवींद्र सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्य स्वेच्छाचारिता, वित्तीय अनियमितता, हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना तथा अनुशासनहीनता का द्योतक है।

निलंबन झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड सेवा विनियमावली 1978 के विनियम 153 (आई) के तहत किया गया है। निलंबन अवधि में साधन कुमार का मुख्यालय कृषि उत्पादन बाजार समिति, चाईबासा निर्धारित किया गया है। उन्हें बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को आरोप पत्र गठन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश की प्रति मुख्य सचिव, कृषि विभाग के सचिव, प्रबंध निदेशक तथा संबंधित बैंक शाखा को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- बड़गाई अंचल जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर ED कोर्ट में सुनवाई, CM सहित 18 के खिलाफ चार्जशीट

यह भी पढ़ें- गढ़वा में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, एक मौत; दूसरे युवक की हालत गंभीर