बड़गाईं कांके के 5 मौजा की रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर लगी रोक, रांची जमीन घोटाला मामले में ED का एक्शन
ईडी ने रांची के बड़गाईं और कांके अंचल के पांच विवादित मौजा की रजिस्ट्री व दाखिल-खारिज पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर। (जागरण)
HighLights
ईडी ने पांच विवादित मौजा की रजिस्ट्री रोकी।
बड़गाईं, कांके अंचल के मौजा जांच के दायरे में।
रिम्स जमीन घोटाले की जांच में यह कदम।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में जमीन घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने बड़गाईं व कांके अंचल से जुड़े पांच विवादित मौजा की रजिस्ट्री व म्यूटेशन पर रोक लगाने के लिए पत्राचार किया है।
इनमें बड़गाईं अंचल के अंतर्गत चार मौजा मोरहाबादी, बरियातू, कोकर, तिरिल व कांके अंचल के अंतर्गत सांगा मौजा शामिल है।
ईडी ने रजिस्ट्री कार्यालयों को पत्र लिखकर कहा है कि इन चिह्नित मौजा की रजिस्ट्री फिलहाल न करें। अंचलाधिकारियों को म्यूटेशन नहीं करने के लिए कहा गया है।
ईडी रिम्स की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले की जांच कर रही है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जमीन दलालों, सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से रिम्स की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री की गई है।
अवैध तरीके से खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री, म्यूटेशन भी कर दिया। जमीन पर अपार्टमेंट भी खड़ी हो गई। इसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर झारखंड एसीबी पूरे मामले की जांच शुरू की।
एसीबी में दर्ज कांड के आधार पर ईडी ने इंफोसमेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज की है। ईडी ने भी मनी लांड्रिंग के बिंदु पर इसकी जांच तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में लापता बच्चों पर हाई कोर्ट सख्त: बोकारो केस में CBI को बनाया प्रतिवादी, रामगढ़ मामले में पुलिस को झटका
