रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम पर दोहरी कार्रवाई, प्रशासन के बाद नगर निगम ने भी चारों गेट किए सील
रांची जिला प्रशासन द्वारा तालाबंदी के बाद अब रांची नगर निगम ने जयपाल सिंह स्टेडियम के चारों गेट सील कर ...और पढ़ें

नगर निगम ने जयपाल सिंह स्टेडियम के चारों गेट सील किए।
HighLights
नगर निगम ने जयपाल सिंह स्टेडियम के चारों गेट सील किए।
जिला प्रशासन की तालाबंदी के बाद नगर निगम ने भी सील किया।
जागरण संवाददाता, रांची। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में तालाबंदी किए जाने के बाद मंगलवार की रात रांची नगर निगम ने भी स्टेडियम को सील कर दिया। रात करीब आठ बजे नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम स्टेडियम पहुंची और एक-एक कर इसके चारों गेट पर सील लगा दी।
नगर निगम की कार्रवाई के बाद स्टेडियम में प्रवेश के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। सील करने की कार्रवाई किस आधार पर की गई, इस संबंध में नगर आयुक्त से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
49 मजिस्ट्रेटों की तैनाती
जयपाल सिंह स्टेडियम के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर एसडीओ ने 49 मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की है। सभी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है। उन्हें नियमित रूप से कोतवाली थाना के संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है।
जारी रोस्टर के अनुसार, मजिस्ट्रेटों की तैनाती 21 अक्टूबर तक रहेगी। इस दौरान स्टेडियम के आसपास किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई करने और वरीय अधिकारियों को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- एजेंसी का कार्यकाल खत्म! अब रांची नगर निगम खुद संभालेगा टैक्स वसूली; हर वार्ड के 500 बड़े बकायेदार होंगे निशाने पर
यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा पर रांचीवासियों को बड़ा तोहफा! पंडाल घूमने के लिए नगर निगम चलाएगा फ्री बस सेवा
