रांची के इंद्रपुरी में पैसों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर से की गई फायरिंग
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक छोटू महतो ...और पढ़ें

इंद्रपुरी में पैसों के लेनदेन पर युवक की हत्या। जागरण
HighLights
इंद्रपुरी में पैसों के लेनदेन पर युवक की हत्या।
छोटू महतो को घर के बाहर गोली मारी गई।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर रात की है। मृतक की पहचान विकास महतो के छोटे भाई छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, धुर्वा निवासी अभिषेक उर्फ लल्लू अपने कई साथियों के साथ इंद्रपुरी स्थित विकास महतो के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अभिषेक और विकास के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अभिषेक अपने साथियों के साथ विकास को तलाशते हुए उसके घर पहुंचा।
घर का मुख्य गेट बंद होने के कारण आरोपी अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने गेट के बाहर से ही फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली विकास महतो के छोटे भाई छोटू महतो उर्फ मिथिलेश को लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।