विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में ऋत्विक माइनिंग के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन खोखा बरामद; राहुल दुबे के नाम का पर्चा मिलने से सनसनी

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:06 AM (IST)

हजारीबाग के केरेडारी स्थित ऋत्विक माइनिंग कंपनी के मुख्य गेट पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैलाई। पुलिस ने ...और पढ़ें

अज्ञात अपराधियों ने ऋत्विक माइनिंग कंपनी के गेट पर गोलीबारी की। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

अज्ञात अपराधियों ने ऋत्विक माइनिंग कंपनी के गेट पर गोलीबारी की। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. अज्ञात अपराधियों ने ऋत्विक माइनिंग कंपनी के गेट पर गोलीबारी की।

  2. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं।

जागरण संवाददाता, केरेडारी (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित चट्टी बारियातू कोल माइंस में कार्यरत एमडीओ कंपनी ऋत्विक माइनिंग के मुख्य गेट पर बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पगार ओपी थाना क्षेत्र में स्थित ऋत्विक माइनिंग कंपनी के मुख्य द्वार को निशाना बनाकर अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने कंपनी और क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

hazaribagh firing

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है। वहीं, अपराधियों की पहचान के लिए कंपनी के मुख्य गेट और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कोयला खनन क्षेत्र में हुई इस गोलीबारी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अब तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग के सार्वजनिक शौचालयों की खुली पोल, जिला मोड़ पर टूटे दरवाजे और नल; कहीं व्यवस्था बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।