Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: रांची के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! इस रूट के लिए मिली एक और ट्रेन की सौगात, यहां देखें टाइम-टेबल

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 11:24 PM (IST)

    रांची से दिल्ली के लिए एक और ट्रेन की सेवा शुरू होने जा रही है। ट्रेन 02877/02878 रांची – नई दिल्ली – रांची समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से होगा। वापसी में ट्रेन 02878 नई दिल्ली – रांची समर स्पेशल 6 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से चलेगी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, रांची। रेलवे की ओर से रांची से दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन की सेवा शुरू हो रही है। हाल ही में दो जोड़ी ट्रेन की सेवा शुरू के बाद रेलवे ने एक और ट्रेन दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन 02877/02878 रांची – नई दिल्ली – रांची समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

    ट्रेन 02877 रांची – नई दिल्ली समर स्पेशल चार अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल 13 ट्रिप ट्रेनों का परिचालन होगा।

    ये है टाइम-टेबल

    ट्रेन का रांची प्रस्थान शुक्रवार 23:55 बजे, मुरी आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, बरकाकाना आगमन 02:40 बजे प्रस्थान 02:45 बजे, गढ़वा रोड आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, प्रयागराज आगमन 15:20 बजे प्रस्थान 15:30 बजे, कानपुर आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:30 बजे एवं नई दिल्ली आगमन रविवार 03:00 बजे होगा।

    ट्रेन 02878 नई दिल्ली – रांची समर स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। कुल 13 ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।

    वापसी में ऐसा होगा टाइम टेबल

    • ट्रेन का नई दिल्ली प्रस्थान रविवार 4 बजे
    • कानपुर आगमन 9:50 बजे प्रस्थान 10:00 बजे,
    • प्रयागराज आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे
    • दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:50 बजे प्रस्थान 17:00 बजे
    • गढ़वा रोड आगमन 21:38 बजे प्रस्थान 21:40 बजे
    • बरकाकाना आगमन 2:20 बजे प्रस्थान 2:25 बजे
    • मुरी आगमन 03:33 बजे प्रस्थान 03:35 बजे
    • रांची आगमन सोमवार 05:00 बजे होगा।

    कोडरमा-गया के बीच 160 किमी गति से ट्रेन परिचालन का ट्रायल कल

    धनबाद-कोडरमा-गया-डीडीयू रेलखंड पर शीघ्र ही 160 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। इसे लेकर रेलवे ने भी रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ हजारीबाग रोड से पहाड़पुर तक दीवार लगाने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है।

    कोडरमा-गया के रास्ते 160 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए शुक्रवार को ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में रेलवे बोर्ड दिल्ली पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम के अधिकारी भी शामिल होंगे।

    वर्तमान में इस खंड पर वीवीआइपी ट्रेन दुरंतो, राजधानी, वंदेभारत सहित मेल-एक्सप्रेस 130 किमी की गति से चल रही है। इसके लिए धनबाद से पहाडपुर तक सिग्नल सिस्टम को आधुनिक किया गया है।

    सारे पैनल को बदलकर रूट रिले इंटरलाकिंग सिस्टम से लैस किया गया है। रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है।

    धनबाद से मानपुर के बीच बुधवार को दो कोच की स्पेशल ट्रेन का 145 किमी की रफ्तार से सफल ट्रायल किया गया।

    यह ट्रेन धनबाद से दिन 11.22 बजे खुली और एक घंटा 48 मिनट में धनबाद से मानपुर 199 किमी की दूरी तय की।

    धनबाद से गया के बीच राजधानी एक्सप्रेस दो घंटा 27 मिनट में दूरी तय करती है जो ट्रायल में लगभग 35 मिनट कम पडा। रेलवे ने लोगों से रेलवे लाइन पार करने के लिए ओवरब्रिज का सहारा लेने की अपील की है। 

    यह भी पढ़ें-

    वंदे भारत एक्सप्रेस से महज तीन घंटे में पहुंचें कश्मीर, 19 अप्रैल से एफिल टावर से भी ऊंचे पुल पर दौड़ेंगी ट्रेन

    Special Trains: दिल्ली से इन दो राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज