विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार-झारखंड पर भारत-वेस्टइंडीज मैच का खुमार! JSCA स्टेडियम के बाहर चादर बिछाकर रातभर जमे रहे फैंस; पुलिस ने हटाया

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:10 AM (IST)

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकटों के लिए रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार शाम से ही करीब 700 दर्शक कतार में ...और पढ़ें

टिकट के लिए करीब 700 दर्शक शाम से ही स्टेडियम में जुटे। जागरण

टिकट के लिए करीब 700 दर्शक शाम से ही स्टेडियम में जुटे। जागरण

HighLights

  1. भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकटों के लिए बिहार-झारखंड के दर्शकों में भारी उत्साह दिखा।

  2. करीब 700 दर्शक रविवार शाम से ही स्टेडियम में जुटे।

  3. बिहार से आए कई दर्शक टिकट के लिए रात से लगे है।

जागरण संवाददाता, रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों का उत्साह अभी से दिखने लगा है। टिकट लेने के लिए रविवार शाम करीब सात बजे धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम के बाहर बनाए गए बेरिकेडिंग में करीब 700 दर्शक पहुंचकर कतार में खड़े हो गए। दर्शकों को उम्मीद थी कि रातभर यहीं रहकर सुबह टिकट काउंटर खुलते ही टिकट ले लेंगे।

करीब डेढ़ घंटे तक दर्शक बेरिकेडिंग में खड़े रहे। इसकी जानकारी मिलने पर धुर्वा थाना की पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे और सभी को बेरिकेडिंग से बाहर कराया। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं। कई महिलाएं चटाई और चादर लेकर पहुंची थीं, ताकि रातभर इंतजार कर सुबह टिकट ले सकें।

India Vs West Indies T20 match

India Vs West Indies T20 match

बेरिकेडिंग से बाहर किए जाने के बाद भी कई दर्शक स्टेडियम के आसपास ही रुके रहे। कोई पेड़ के नीचे, कोई दुकान के पास तो कुछ लोग अपनी गाड़ियों में सुबह होने का इंतजार करने लगे। टिकट लेने पहुंचे दर्शकों में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार के क्रिकेट प्रेमी भी शामिल थे।

India Vs West Indies T20 match

India Vs West Indies T20 match

दर्शकों का कहना था कि मैच को लेकर काफी उत्साह है। इसी वजह से वे टिकट लेने के लिए एक दिन पहले ही रांची पहुंच गए। उन्हें उम्मीद थी कि रात में कतार में रहने से सुबह काउंटर खुलते ही टिकट लेने में आसानी होगी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें बेरिकेडिंग से बाहर कर दिया गया। 

India Vs West Indies T20 match

India Vs West Indies T20 match

यह भी पढ़ें- JSCA ने घोषित की भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकटों की दरें: धोनी पवेलियन ₹10000, सबसे सस्ता टिकट ₹1600 का

यह भी पढ़ें- रांची में India-West Indies मैच! घर से निकलने से पहले जान लें टिकट, एंट्री और ट्रैफिक से जुड़ी पूरी जानकारी