बिजली से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान, रांची में 18 से 26 नवंबर तक लगेंगे कैंप
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए रांची में 15 से 26 नवंबर तक विशेष शिविर लगेंगे। इन शिविरों ...और पढ़ें

एआई से बनाई गई तस्वीर
HighLights
रांची में 15 से 26 नवंबर तक लगेंगे बिजली समस्या शिविर।
नए कनेक्शन, बिल सुधार, ट्रांसफार्मर मुद्दों का होगा समाधान।
उपभोक्ता सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक उठा सकते हैं लाभ।
जागरण संवाददाता, रांची। बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विद्युत आपूर्ति अंचल रांची की ओर से बुधवार से 26 नवंबर तक विभिन्न इलाकों में विशेष समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान करने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए रांची के अलग-अलग विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, शिविर में उपभोक्ता बिजली से जुड़ी आठ तरह की समस्याओं को लेकर पहुंच सकते हैं। इसमें नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, बिजली बिल में सुधार, बिल नहीं मिलने की शिकायत और बिजली बिल में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा खराब ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज, बिजली पोल और तार की जरूरत जैसी समस्याओं को भी दर्ज कराया जा सकेगा। बिजली से संबंधित अन्य शिकायतें भी शिविर में ली जाएंगी।
आज अलग-अलग इलाकों में कैंप
बुधवार को रांची केंद्रीय प्रमंडल के पंडरा स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कोकर के कोकर ग्रामीण उपकेंद्र, कुटे के पंचायत भवन, रातू रोड कार्यालय, खूंटी अवर प्रमंडल कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।
19 नवंबर को रांची केंद्रीय प्रमंडल के सर्वर स्थित उपकेंद्र, डोरंडा के कुसई कालोनी, न्यू कैपिटल के टकरगांव, कोकर के लालपुर कार्यालय, पूर्वी रांची के सुरसू और पश्चिमी रांची के ईटकी में कैंप लगेगा।
20 नवंबर को रांची पालिटेक्निक, पहाड़ी स्थित न्यू मार्केट एरिया, मोरहाबादी, नेवरी, ब्रांबे और खूंटी कार्यालय में शिविर आयोजित होंगे।21 नवंबर को सैनिक मार्केट, तुपुदाना, पिठोरिया, कोकर और चान्हो में शिविर लगेगा।
- 22 नवंबर को सेवा सदन, चुटिया पावर हाउस चौक और बुडमू में कैंप आयोजित किया जाएगा।
- 23 नवंबर को अशोक नगर, एचईसी कार्यालय, हुसिर, जानुमपीड़ी और बोबेरा में शिविर लगेगा।
- 24 नवंबर को जगन्नाथ सिंह मैदान, चान्हो और खूंटी कार्यालय में कैंप होगा।
- 25 नवंबर को चंदरी, करकट्टा, तेमार, रातू रोड और अड़की में शिविर लगाया जाएगा।
- अंतिम दिन 26 नवंबर को हरमू, तुपुदाना, कचहरी, कोकर, बुंडू, खलारी और कर्रा में कैंप आयोजित होंगे।
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मिलेगा मौका
विद्युत आपूर्ति अंचल की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
संपादकीय नोट: खबर पीडीएफ में जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर तैयार की गई है। इसमें कैंप के स्थान और तारीखों को उसी के अनुसार रखा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।